{"_id":"58c546134f1c1beb37dc4294","slug":"chandigarh-holi-celebration-20-naka-in-chandigarh-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती रंग डाला तो पुलिस नहीं बख्शेगी, 20 नाकों पर कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरदस्ती रंग डाला तो पुलिस नहीं बख्शेगी, 20 नाकों पर कटेगा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Mar 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं। अक्सर पुलिस वालों की शिकायत रहती है कि नाकों पर शराब के नशे में उनके साथ वाहन चालक उलझते हैं। इसके लिए पुलिस द्वारा होली पर लगने वाले 20 एंटी ड्रंकन नाकों पर चालानिंग अफसर को एक - एक बॉडी कैमरा देने जा रहा है। नाके के दौरान सारी गतिविधि कैमरे में रिकार्ड होगी। अगर कोई नाके पर पुलिस अधिकारियों से उलझता है तो उस पर सख्त कार्रवाई भी करने की तैयारी में है।
पुलिस विभाग के अनुसार 13 मार्च को शहर में छह डीएसपी की निगरानी में 1120 पुलिस वाले तैनात होंगे। इनमें 23 इंस्पेक्टर रैंक के अफसर होंगे। साथ ही शहर में 200 ट्रैफिक पुलिस वाले भी शहर के अंदर और बाहर की सड़कों पर ड्यूटी निभाएंगे। जो कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करेंगे। इसके साथ ही 150 पीसीआर स्टॉफ भी तैनात रहेगा। आईआरबी और आपरेशन सेल के करीब 741 मुलाजिम शहर में तैनात होंगे।
होली के दिन शहर में 20 एंटी ड्रंकन नाके लगाए जाएंगे। हर नाके पर 10 ट्रैफिक पुलिस वाले तैनात किए जाएंगे। साथ ही उन नाकों पर बॉडी कैमरे से रिकार्डिंग करवाई जाएगी। जिससे न तो कोई वाहन चालक पुलिस मुलाजिमों से अभद्र व्यवहार कर सके और कोई पुलिस वाला भी किसी आम आदमी को नाजायज परेशान न कर सके।
विज्ञापन
रवि कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक