फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: High Court sought information about movable and immovable property of lover couple

चंडीगढ़ : बच्चों को छोड़ इश्क करना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने मांगी चल-अचल संपत्ति की जानकारी

Sun, 07 Nov 2021 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा विवेक शर्मा, चंडीगढ़ 
विवेक शर्मा, चंडीगढ़  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Nov 2021 04:58 AM IST
सार

सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंचे प्रेमी जोड़े से हाईकोर्ट ने पूछा- पूर्व के साथी से पैदा बच्चों की कैसे होगी देखभाल। 

विज्ञापन
Chandigarh: High Court sought information about movable and immovable property of lover couple
demo - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

प्रेमी जोड़े को बच्चों को छोड़ इश्क करना भारी पड़ गया। सुरक्षा की मांग करने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे दोनों से कोर्ट ने पूछा है कि पूर्व के साथी से पैदा हुए उनके बच्चों की देखभाल कैसे होगी। कोर्ट ने बच्चों के गुजारा भत्ता के लिए दोनों को संपत्ति की जानकारी सौंपने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट को बताया कि वह दोनों पूर्व में शादीशुदा हैं लेकिन वे अपने साथियों के साथ नहीं रहना चाहते। दोनों ने बताया कि वे मेवात के नूंह में रहते हैं और दोनों धर्म से मुस्लिम हैं। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर साथ में रहने का निर्णय लिया है लेकिन अब उनके परिवार वाले उनकी जान के दुश्मन बन चुके हैं। हाईकोर्ट को बताया गया कि महिला के पूर्व के विवाह से 5 बच्चे हैं और पुरुष के पूर्व के विवाह से 4 बच्चे हैं। 
विज्ञापन


याची ने बताया कि दोनों अब साथ रह रहे हैं और उनको उनके परिवार वालों से जान का खतरा है। ऐसे में हाईकोर्ट उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाए ताकि वह शांतिपूर्वक जीवन जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सुरक्षा पर सुनवाई से पहले अब दोनों से पूछा है कि इन 5 और 4 बच्चों की देखभाल कैसे होगी। हाईकोर्ट ने कहा कि बच्चों के जीवन को संवारने के लिए उनके लिए गुजारा भत्ता तय करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से हाईकोर्ट ने अब दोनों से उनकी चल व अचल संपत्ति का ब्योरा तलब कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed