{"_id":"5803c6654f1c1b762b2911a7","slug":"chandigarh-heritage-furniture-theft-government-college-hostel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा सवाल: शिक्षण संस्थानों के हेरिटेज फर्नीचरों की सबसे ज्यादा चोरी क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा सवाल: शिक्षण संस्थानों के हेरिटेज फर्नीचरों की सबसे ज्यादा चोरी क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
Le Corbusier, Pierre Jeanneret, heritage furniture chandigarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थानों के लिए डिजाइन किए गए हेरिटेज फर्नीचर को चोर सबसे ज्यादा निशाना बना रहे हैं। अभी तक विभिन्न देशों में आयोजित नीलामियों में से अधिकतर में शिक्षण संस्थानों का हेरिटेज बिके हैं। आर्म चेयर, सिनेट चेयर और डाइट टेबल जैसी आइटम सबसे ज्यादा चोरी किए गए हैं। ली कार्बूजिए और उनकेकजिन पियरे जेनरे ने जो फर्नीचर डिजाइन किए थे, उनका बड़ा हिस्सा शिक्षण संस्थानों के पास हैं। चोरी को देखते हुए प्रशासन शिक्षण संस्थानों के लिए गाइडलाइंस जारी करेगा।
पंजाब यूनिवर्सिटी एवं उससे संबंधित कॉलेजों, पैक यूनिवर्सिटी ऑफ टेकभनोलॉजी, गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज और गवर्नमेंट आर्किटेक्चर कॉलेज का अधिकतर फर्नीचर हेरिटेज है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और सचिवालय में भी ऐसे फर्नीचर हैं। लेकिन ज्यादा चोरी शिक्षण संस्थानों केफर्नीचरों की हो रही है। अभी पिछले दिनों गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज का फर्नीचर चोरी हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने चोरों को पकड़कर फर्नीचर बरामद कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक शिक्षण संस्थानों से फर्नीचर की चोरी ऐसे लोगों के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है। जबकि हाईकोर्ट, सचिवालय और विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण चोरी की वारदात कम हैं।
नियमित रूप से चोरी के हेरिटेज फर्नीचरों की नीलामी को देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों को अपने यहां मौजूद हेरिटेज फर्नीचर की सूची बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई शिक्षण संस्थानों ने हेरिटेज फर्नीचर की अनदेखी कर इसे कूड़े में फेंका हुआ है। इस बात को देखते हुए पुराने टूटे फर्नीचर को समय पर रिपेयर करवाने के आदेश भी जारी किए हैं।

हेरिटेज फर्नीचर चोरी के मामले में नहीं लगा चोरों का सुराग

सेक्टर-15 के ब्वॉयज हॉस्टल से चार हेरिटेज कुर्सियों के चोरी होने के एक हफ्ते बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। अखबार में खबर आने के बाद मामला दबा कर बैठी पुलिस ने घटना के छह दिन बाद मामले में एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन, मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
पुलिस ने चोरी की रात आसपास के मोबाइल फोन के डंप डाटा उठा कर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस की शक की सुई कबाड़ियों पर है। पुलिस पिछले दो मामलों में पकड़े गए कबाड़ियों से भी बातचीत कर रही है। पुलिस ने सेक्टर-19 ली कार्बूजिए सेंटर और सेक्टर-10 आर्ट कॉलेज ए़ंड म्यूजियम से चोरी हुए हेरिटेज फर्नीचर के मामले में कबाड़ियों को ही पकड़ा था। साथ ही उनसे चोरी हुआ फर्नीचर भी बरामद हुआ था।