{"_id":"5ff98ce99412e40c6d524115","slug":"chandigarh-health-secretary-expressed-satisfaction-over-preparations-for-corona-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : जीएमएसएच 16 पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, कोरोना टीकाकरण की तैयारियों पर जताई संतुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : जीएमएसएच 16 पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, कोरोना टीकाकरण की तैयारियों पर जताई संतुष्टि
Sat, 09 Jan 2021 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 09 Jan 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव ने जीएमएसएच 16 में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव अरुण गुप्ता ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शनिवार को गवर्नमेंट मेडिकल एंड स्पेशिलटी हॉस्पिटल 16 का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में बनाए गए वैक्सीन स्टोर के साथ ही टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद उन्होंने व्यवस्था पर संतोष जताते हुए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल को और बेहतर व्यवस्था के लिए कुछ बिंदुओं पर निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी और सर्जरी की व्यवस्था से जुड़ी जानकारी भी ली। सचिव स्वास्थ्य के साथ डीसी मंदीप सिंह बराड़, नगर निगम के आयुक्त केके यादव और निदेशक स्वास्थ्य डॉ अमनदीप कौर कंग मौजूद थीं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग दो जनवरी और 8 जनवरी को जीएमएसएच 16 समेत अलग-अलग अस्पतालों में ड्राई रन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर चुका है। केंद्र सरकार ने पहले फेज में टीकाकरण के लिए शहर को वैक्सीन के 25 हजार डोज देने की घोषणा की है। यह एक दो दिनों में शहर में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन