{"_id":"094f0775fb0d4c643ef4cbeddb357746","slug":"chandigarh-guldaudi-show-from-11-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदाऊदी शो 11 से, 253 किस्म के गुलाब दिखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदाऊदी शो 11 से, 253 किस्म के गुलाब दिखेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में 11 दिसंबर से तीन दिवसीय गुलदाऊदी शो शुरू होने जा रहा है। इस साल शो में गुलाब की 253 किस्में देखने को मिलेंगी। सेक्टर 33 के टैरेस गार्डन में होने वाले इस शो की तैयारियां नगर निगम ने शुरू कर दी है। यह शो 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस शो का उद्घाटन एडवाइजर विजय कुमार देव 11 दिसंबर को सुबह दस बजे करेंगे। इस साल शो में गुलदाऊदी की 253 किस्में प्रदर्शित की जाएंगी। इस बार गुलदाऊदी के फूलों की खूबसूरती ही नहीं इनके अनोखे नाम भी सैलानियों को खूब आकर्षित करेंगे। यहां महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी नाम के फूल भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही राजा, ताजमहल नाम के फूल भी दिखाई देंगे। ऐसे ही अनेकों नामों के सैकड़ों फूल इस समय गार्डन में सजाए जा रहे हैं। इनके अलावा स्नो बॉल, द पिंग, सोनार बंगला, चंद्रमा, द मून, द सन, कुकुबेरी, ऑटोमन किंग, गार्डन इस्टेट आदि नाम की किस्में भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
नगर निगम ने शो के लिए करीब 12 हजार पौधे तैयार किए हैं। निगम के चीफ इंजीनियर कृष्ण पाल ने बताया कि इस शो में प्रिंस ऑफ द शो और बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अब तक 224 लोगों ने एंट्री कराई हैं।
तीन दिन के शो के लिए एक साल मेहनत
गुलदाऊदी शो के लिए पूरे साल नगर निगम के मुलाजिमों को मेहनत करनी पड़ती है। गुलदाऊदी के लिए मदर प्लांट लगाने का काम फरवरी में ही शुरू हो जाता है। जून तक प्लांट्स में जड़ें निकलती हैं।
अगस्त तक इन्हें रोपा जाता है। देखभाल के बाद दिसंबर में फूल खिलने शुरू होते हैं। गुलदाऊदी के फूलों की खूबसूरती महज दो महीने कायम रहती है। इसके बाद ये मुरझा जाते हैं।