फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Golf Club Election on 28 April, Sandeep Singh Sandhu New President

इस बार चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में प्रधान पद के लिए नहीं होगा चुनाव, बाकी के लिए 28 को है मतदान

Thu, 11 Apr 2019 11:34 AM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 11 Apr 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Golf Club Election on 28 April, Sandeep Singh Sandhu New President
संदीप सिंह संधू
चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित क्लबों में से एक चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव 28 अप्रैल को होने हैं, लेकिन इस बार प्रधान पद के लिए चुनाव नहीं होंगे। क्योंकि क्लब का नया प्रधान चुन लिया गया है। कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों का चुनाव 28 अप्रैल को रखा है। कार्यकारिणी कमेटी के लिए 11 मेंबर्स का चुनाव होता है, लेकिन इस बार 12 ने नॉमिनेशन भरा है। अगर इनमें से एक भी मेंबर अपना नाम वापस ले लेता है तो कार्यकारिणी कमेटी के मेंबर्स का चुनाव भी नहीं होगा।
विज्ञापन


इस बार चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के नए प्रधान संदीप सिंह संधू (बॉबी) होंगे। इनको सर्वसम्मति से नया प्रधान चुना गया है। मौजूदा गोल्फ क्लब के प्रधान बीएस गिल का कार्यकाल 30 अप्रैल को खत्म होना है। इससे पहले 28 अप्रैल को चुनाव रखे गए हैं। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान बीएस गिल ने बताया कि संदीप सिंह संधू का नाम मेरी और से प्रस्तावित किया गया था।
विज्ञापन


जब मैंने प्रधान पद की कुर्सी संभाली थी तो उस समय अपनी टीम से अगले प्रधान पद के लिए बातचीत की थी। इसके बाद ही संदीप सिंह संधू के प्रस्ताव पर सहमति बनी और वे क्लब के नए प्रधान होंगे। इनके नाम की औपचारिक घोषणा 30 अप्रैल तक हो जाएगी। लगभग दस साल पहले गुरिंदर सिंह संधू को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी कमेटी के ये मेंबर चुनाव में

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हर साल एक प्रधान पद और कार्यकारिणी कमेटी के 11 सदस्यों के लिए चुनाव होते हैं। इस बार एक्जीक्यूटिव मेंबर्स कमेटी के लिए 12 उम्मीदवारों ने अपना नाम भरा है। इनमें कर्नल इकबाल सिंह, शेखर कपूर, संजीव वर्मा, जोरावर सिंह, कुलजीत सिंह भुल्लर, अरविंद बजाज, मनप्रीत सिंह वडै़च, सुखज्योत प्रीत सिंह, दरवेश कुमार, जसप्रीत सिंह बाठ, संजीव तलवार, हरदेव सिंह शामिल हैं।

एलीट क्लास मेंबर हैं गोल्फ क्लब के  
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के देश ही नहीं विदेशों में भी मेंबर्स हैं। इस क्लब में एलीट क्लास के मेंबर्स हैं। आर्मी के पूर्व जरनल, कर्नल, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, अंतरराष्ट्रीय गोल्फर और अर्जुन अवार्डी हरमीत काहलों, उड़न सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह, परनीत कौर, राजा मलविंदर सिंह इस क्लब के मेंबर हैं। गोल्फ क्लब के कुल 1800 मेंबर हैं।

एक नजर नए प्रधान बॉबी पर
संदीप सिंह संधू (बॉबी) चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के 1987 से सदस्य हैं। वे इस क्लब में 1978 से गोल्फ खेल रहे हैं। 1987 से 2018 तक 9 बार चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के कार्यकारिणी मेंबर रहे चुके हैं। इसके साथ कैप्टन ऑफ क्लब 4 बार रह चुके हैं। एक बार दिव्यांग टूर्नामेंट के चेयरमैन भी रहे हैं। संदीप सिंह लेट ब्रिगेडियर नरिंदर सिंह संधू के बेटे हैं, जिन्हें 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में महावीर चक्र मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed