फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh,gmch 32,opd

पड़ताल-जीएमसीएच 32 की टेली कंसल्टेशन में फोन उठने के बाद भी नहीं मिल रहा इलाज

Mon, 31 Jan 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh,gmch 32,opd
चंडीगढ़। खुड्डा अलीशेर निवासी मनजीत कौर (परिवर्तित नाम) का जीएमसीएच 32 में लीवर का इलाज चल रहा है। ओपीडी बंद होने के कारण टेली कंसल्टेशन से परामर्श लेने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा। फॉलोअप के लिए उन्होंने 19 जनवरी को विभाग के टेलीकंसल्टेशन नंबर पर कॉल किया तो काफी देर तक घंटी बजने के बावजूद फोन नहीं उठा। परेशानी बढ़ी तो 22 जनवरी को फिर कॉल किया। इस बार कॉल तो रिसीव हुई, लेकिन परामर्श नहीं मिल सका क्योंकि उस नंबर पर तैनात डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। जिस व्यक्ति ने कॉल रिसीव किया उसने जवाब दिया कि आपके डॉक्टर अभी सीट पर उपलब्ध नहीं हैं कृपया थोड़ी देर बाद पुन: कॉल कर लें। परामर्श न मिलने के कारण मनजीत के परिवार को थक हार कर उन्हें निजी अस्पताल में दिखाना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि जीएमसीएच 32 की ओपीडी बंद होने के बाद मरीजों को टेलीकंसल्टेशन के जरिए परामर्श देने की सुविधा शुरू की गई है, लेकिन इन नंबरों पर कॉल करने वाले मरीजों को न तो समय पर परामर्श मिल पा रहा है, नहीं उनका दर्द दूर हो रहा है। प्रतिदिन ऐसे दर्जनों मरीज निराश हो रहे हैं। इस संबंध में बात करने पर अस्पताल प्रशासन प्रतिदिन टेलीकंसल्टेशन में देखे जा रहे हैं मरीजों की संख्या गिना रहे हैं।
विज्ञापन

ओपीडी शुरू करने की गुहार
मरीजों का कहना है कि प्रशासन को सीमित संख्या में ही सही पर जल्द ओपीडी संचालन शुरू करने का निर्णय लेना होगा। क्योंकि फोन पर मरीजों का इलाज होना संभव नहीं है। मरीजों का कहना है कि प्रशासन ने जिस तरीके से अन्य पाबंदियों में ढील देनी शुरू की है, वैसे ही पूरी क्षमता से न सही सीमित संख्या में ही ओपीडी का संचालन शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक इन नम्बरों पर किया जा रहा कॉल
विभाग लैंडलाइन नंबर मोबाइल नंबर
जनरल मेडिसिन 0172-2501000, 9517771740
सामान्य सर्जरी/न्यूरोसर्जरी
0172-2501001, 9517771741
बाल रोग 0172-2501002, 9517771742
नियोनेटोलॉजी 0172-2503322, 9646121636
ईएनटी 0172-2501006, 9517771746
नेत्र विज्ञान 0172-2501007, 9517771747
त्वचाविज्ञान 0172-2501008, 9517771748
हड्डी रोग 0172-2501003, 9517771743
स्त्री रोग 0172-2501004, 9517771744
मनोश्चिकित्सा 0172-2501005, 9517771745
कार्डियोलॉजी 0172-2501009, 9517771750
रेडियोथेरेपी 0172-2501666, 9517771752
पल्मोनरी मेडिसिन 0172-2501777, 9517771753
दंत चिकित्सा 0172-2501888 -
यूरोलॉजी (सोम, बुध, गुरु और शनिवार) 0172-2501999, 9517771749
नोट- ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए रोगी इस वेबसाइट पर भी पंजीकरण कर सकते हैं- www.gmch.gov.in हालांकि, गर्भवती महिलाओं के साथ ही कैंसर रोगियों के लिए ओपीडी लिए ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

कोट
टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 300 मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। अगर फोन न उठने या फोन उठने के बाद भी परामर्श न मिलने की शिकायत है तो इसे सोमवार को रेंडम चेक किया जाएगा।
-डॉ. सुधीर गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक जीएमसीएच 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed