फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh girls beat Himachal players in Kho-Kho

Chandigarh News: चंडीगढ़ की लड़कियों ने हिमाचल की खिलाड़ियों को खो-खो में पछाड़ा

Tue, 07 Jan 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh girls beat Himachal players in Kho-Kho
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ग्राउंड में सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में चंडीगढ़ और हरियाणा की गर्ल्स टीम, लड़कों में दिल्ली और हरियाणा की टीम फाइनल में पहुंच गई है। चंडीगढ़ गर्ल्स की टीम ने हिमाचल की लड़कियों को कड़ी टक्कर देते 14 अंक हासिल कर जीत हासिल की है। इस मुकाबले में चंडीगढ़ ने टॉस जीता और डिफेंस करने का निर्णय लिया। चंडीगढ़ ने अपनी पारी में अटैक करते हुए 18 अंक अर्जित किए जबकि दूसरी पारी में हिमाचल ने अटैक करते हुए 4 अंक बनाए। इस जीत के साथ चंडीगढ़ ने यह मुकाबला 14 अंकों से जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

वहीं गर्ल्स के सेमीफाइनल मैच में हरियाणा ने दिल्ली को 6 पॉइंट्स से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बॉयज में दिल्ली का मुकाबला तमिलनाडु के साथ मुकाबला रोचक रहा। इस मुकाबले को दिल्ली ने 1 अंक से जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली। बॉयज के लिए चंडीगढ़ और हरियाणा के मुकाबले में हरियाणा ने चंडीगढ़ को दो पॉइंट्स से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

खो-खो स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी, परमजीत सिंह राजपूत ने बताया कि 7 जनवरी को फाइनल में पहुंची टीमों का मुकाबला होगा। इनमें लड़के और लड़कियों की विजेता टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य खो-खो खेल को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है। साथ ही, खिलाड़ियों में टीम भावना और खेल कौशल को निखारना भी हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed