{"_id":"5eda318752a4ddaabaadad7925f155a2","slug":"chandigarh-girl-jahangeet-with-anu-malik-in-reality-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनु मलिक और फराह खान को नचा आई शहर दी कुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनु मलिक और फराह खान को नचा आई शहर दी कुड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, शंकर सिंह
Updated Wed, 14 May 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी चैनल में प्रसारित शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में सिटी ब्यूटीफुल की जहांगीत सिंह ने अपने ढोल की थाप पर अनु मलिक और फराह खान को स्टेज पर नाचने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-27 निवासी जहांगीत शहर के कॉर्मल कान्वेंट स्कूल में प्लस वन की स्टूडेंट है। जहांगीत ने बताया कि वह कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्हें ढोल बजाना बेहद पसंद है। उन्हें अमृतसर में ऑडिशन के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें मुंबई में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कॉल आई। जहांगीत ने बताया कि वह पहली बार मुंबई गईं। यह पहली बार था कि उन्होंने टीवी चैनल में अपना टैलेंट दिखाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया जब जजों ने उन्हें ढोल के साथ देखा तो वह हैरान रह गए। जहांगीत ने बताया जब ढोल बजाया तो जजों को इतना पसंद आया कि वह स्टेज पर आकर नाचने लगे।
इस प्रस्तुति के बाद अनु मलिक ने उनसे कहा कि इतनी एनर्जी के साथ ढोल तो लड़के भी नहीं बजा पाते हैं। जहांगीत ने बताया अभी उन्होंने पहली प्रस्तुति दी है, दूसरे राउंड के लिए मुंबई से कॉल आने की की प्रतीक्षा कर रही हूं।
पिता से मिली प्रेरणा
अपनी प्रस्तुति से उत्साहित जहांगीत ने बताया ढोल बजाने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली। उनके पिता पेशे से ज्यूडीशियल अफसर हैं, लेकिन उन्हें डॉक्यूमेंट्री बनाने का बहुत शौक है और उनकी मम्मी हाउस वाइफ हैं।
जहांगीत ने बाताया उन्हें लड़कों के शौक बहुत पसंद है। उन्हें भंगड़ा भी बहुत पसंद है। जहांगीत की यह प्रस्तुती सोनी चैनल पर 15 मई वीरवार को कार्यक्रम एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में प्रशारित होगी।