फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Former Under 19 cricketer Amanpreet Singh passes away at 36 after prolonged illness

Chandigarh: पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह का 36 की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Fri, 08 May 2026 10:37 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 08 May 2026 10:37 AM IST
सार

अमनप्रीत लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वर्ष 2008 में उन्हें पहली बार ब्रेन ट्यूमर का पता चला था जिसके बाद उनका इलाज पीजीआई में चला। इलाज के बाद वह वर्ष 2020 तक स्वस्थ रहे लेकिन 2020 में एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Chandigarh Former Under 19 cricketer Amanpreet Singh passes away at 36 after prolonged illness
amanpreet singh - फोटो : file

विस्तार

भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर और पंजाब के तेज गेंदबाज रहे अमनप्रीत सिंह गिल का 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अमनप्रीत विराट कोहली के साथ 2007 की भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे थे। 

विज्ञापन


अमनप्रीत सिंह गिल ने भारत के लिए पांच यूथ वनडे और एक यूथ टेस्ट मैच खेला था। इसके अलावा उन्होंने पंजाब के लिए छह फर्स्ट क्लास मैचों में 11 विकेट भी हासिल किए थे। पूर्व क्रिकेटर के निधन के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमनप्रीत लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वर्ष 2008 में उन्हें पहली बार ब्रेन ट्यूमर का पता चला था जिसके बाद उनका इलाज पीजीआई में चला। इलाज के बाद वह वर्ष 2020 तक स्वस्थ रहे लेकिन 2020 में एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। लगातार इलाज के बावजूद वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए। वर्ष 2024 से वह काफी कमजोर हो गए थे। वह बेड रेस्ट पर थे। 6 मई को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम श्रेणी में 2006 में किया था डेब्यू

16 सितंबर 1989 को चंडीगढ़ में जन्मे अमनप्रीत सिंह गिल ने पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में 2006 में डेब्यू किया था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 6 मैचों में 11 विकेट लिए थे। उन्होंने 2007 में कई युवा वनडे और तीन दिन के टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड, मलयेशिया और श्रीलंका का दौरा किया। अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर विराट कोहली, युवराज सिंह और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों ने शोक जताया है। अमनप्रीत सिंह का परिवार पंचकूला के सेक्टर- 23 में रहता है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि पूर्व पंजाब क्रिकेटर और सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। उन्हें पंजाब क्रिकेट के एक समर्पित सेवक के रूप में याद किया।

विराट कोहली ने जताया शोक

विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, ‘अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। उनके परिवार और प्रियजनों को ये दुख सहने की ताकत मिले। ओम शांति।’

युवराज सिंह ने लिखा-शांत, मेहनती क्रिकेटर थे

पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘अमनप्रीत सिंह गिल के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। शुरुआती दिनों में हम अपने ड्रेसिंग रूम में साथ थे। वह एक शांत, मेहनती क्रिकेटर थे जिन्हें खेल से प्यार था। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

शिखर धवन ने भी लिखी ये बात

टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने दुख जताते हुए कहा कि पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल के इतनी कम उम्र में निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

पांच यूथ वनडे और एक यूथ टेस्ट मैच खेला

अमनप्रीत गिल ने 2007 में भारत के लिए पांच यूथ वनडे और एक यूथ टेस्ट मैच खेला था। अमनप्रीत गिल ने लंबे प्रारूप में श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर तिसारा परेरा का विकेट भी लिया। हालांकि, वह विराट कोहली की कप्तानी वाली उस भारतीय अंडर-19 टीम में जगह नहीं बना सके थे, जिसने 2008 का विश्व कप जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed