फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Firing at Sewak Pharmacy in Sector 32; police investigating extortion angle

Chandigarh: सेक्टर-32 में सेवक फार्मेसी पर फायरिंग, रंगदारी का एंगल पता लगा रही पुलिस; इलाके में अफरा-तफरी

Fri, 16 Jan 2026 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Jan 2026 01:01 AM IST
सार

फायरिंग के दौरान काउंटर पर बैठे ऑनर के बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
Chandigarh: Firing at Sewak Pharmacy in Sector 32; police investigating extortion angle
सूत्रों ने  बताया कि एक गोली चैंबर में ही फंस गई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-32 ईमें छोटे चौक के सामने कोने पर स्थित सेवक फार्मेसी पर शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने काउंटर पर बैठे व्यक्ति की ओर निशाना साधते हुए दो से तीन राउंड फायर किए, जो सीधे काउंटर पर जा लगे। सूत्रों ने  बताया कि एक गोली चैंबर में ही फंस गई थी।

विज्ञापन

 
फायरिंग के दौरान काउंटर पर बैठे ऑनर के बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मौके से एक खोल बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे दुकान के मालिक जगदीश का बेटा तनिश दुकान पर मौजूद था और काउंटर पर ही बैठा हुआ था। अचानक हुई फायरिंग से वह घबरा गया, लेकिन सुरक्षित बच गया। सूचना मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम, एसपी सिटी और थाना सेक्टर-34 के एसएचओ सतविंदर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दो युवक एक्टिवा स्कूटर पर आए थे। दोनों के चेहरे ढके हुए थे। इनमें से एक युवक स्कूटर से उतरकर सीधे काउंटर की ओर गया और फायरिंग कर दी, जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहा। सूत्रों का कहना है कि दूसरे युवक के पास भी पिस्टल थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए।


पुलिस इस मामले में रंगदारी के एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed