फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh F Bar Firing Case Enquiry Report

F बार में फायरिंग पहले से सुनियोजित थी, पुलिस की पूछताछ में पांचों आरोपियों ने किया खुलासा

Tue, 04 Dec 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Dec 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh F Bar Firing Case Enquiry Report
firing - फोटो : Demo photo
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित एफ बार में सांसद किरण खेर के नजदीकी सहदेव सलारिया के जन्मदिन की पार्टी में फायरिंग प्री-प्लान थी। पुलिस ने जानकारी मामले के पांचों आरोपियों को अदालत में पेश करते हुए दी। वहीं, चार दिन के रिमांड के बाद पेश किए गए पांचों आरोपियों को जिला अदालत के जज बरजिंदर पाल सिंह ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बीते 19 नवंबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अदालत से आरोपियों का चार दिन का रिमांड हासिल किया था। सोमवार को चार दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने दोबारा पांचों आरोपियों को पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा। सरकारी वकील ने तर्क दिया कि पांचों आरोपियों से उनके मोबाइल फोन बरामद करने हैं, जिससे पता लगाया जा सके कि आरोपी वारदात से पहले और बाद किसके संपर्क में थे।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में गैंगवार होने की संभावना थी क्योंकि आरोपी पहले ही हथियारों से लेस होकर पार्टी में गए थे। आरोपी एक गैंग से संबंध रखते हैं और गैंग लीडर के कहने पर ही वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। उन्हें यह पता करना है कि किसके कहने पर वारदात की गई। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि मामले के सभी आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी कर चुकी है और चार दिन का रिमांड लेकर वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपियों का किसी भी गैंग से कोई संबंध नहीं है, इसलिए और रिमांड की जरूरत नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों को अब मंगलवार को अदालत  में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


यह है मामला
बीते 19 नवंबर को सहदेव सलारिया की बर्थडे पार्टी में जयदीप, योगेश्वर, पंकज और दीपक कुंडू से पांचों आरोपियों का झगड़ा हुआ था। आरोपियों में डड्डूमाजरा निवासी रिंकू, सेक्टर-51 निवासी अर्जुन ठाकुर, सेक्टर-24 निवासी चेतन मुंजाल, सेक्टर-56 निवासी राजेश पासवान और बापूधाम कॉलोनी निवासी रिम्मी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआत आरोपी अर्जुन ठाकुर और पंकज के बीच झगड़े को लेकर हुई। फिर अर्जुन और उसके उक्त साथियों ने पंकज व उसके साथियों से मारपीट कर पिस्टल से उन पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। पार्टी में मेयर देवेश मोदगिल समेत पार्षद हरदीप सिंह, शशि शंकर तिवारी समेत कई अन्य पार्षद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी थाना-26 से लेकर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंदर पटियाल व उनकी टीम को आरोपियों के रोपड़ में होने की सूचना मिली। तुरंत टीम गठित कर 29 नवंबर को सेल के कमांडो रोपड़ पहुंचे और निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद ही आरोपी रिम्मी, चेतन मुंजाल, राजेश पासवान, अर्जुन ठाकुर और रिंकू एक टैक्सी से रोपड़ पहुंचे। वे पैदल रोपड़ स्थित हवेली के समीप आ रहे थे, उसी दौरान क्राइम टीम ने उन्हें दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed