फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Excise department, allot 96 liquor contracts today

आबकारी विभाग आज करेगा 96 शराब के ठेकों का आवंटन

Thu, 18 Mar 2021 09:19 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Excise department, allot 96 liquor contracts today
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन का आबकारी विभाग शुक्रवार को 96 शराब के ठेकों का आवंटन करेगा। विभाग द्वारा सेक्टर-24 स्थित होटल पार्क व्यू में सभी बोलीदाताओं द्वारा जमा की गई वित्तीय बोली को खोला जाएगा। इसके साथ ही ये साफ हो जाएगा कि कौन सा ठेका, किस ठेकेदार को आवंटित किया गया है। ये नीलामी आबकारी नीति वर्ष 2021-22 के तहत की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग ने ठेकों की आवंटन के लिए शराब विक्रेताओं ने 10 मार्च से ऑनलाइन बोली जमा करनी शुरू की थी और वीरवार को ऑनलाइन बोली जमा करने का अंतिम दिन था। इस बार आबकारी विभाग ने ठेकों की संख्या 94 से बढ़ाकर 96 कर दी है। नीति में 700 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार धनास के ठेके का आरक्षित मूल्य सबसे अधिक 7.95 करोड़ रुपये तय किया गया है। पिछली बार सेक्टर-9 की अंदरुनी मार्केट का ठेका सबसे अधिक 7.56 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था। हालांकि इस बार धनास के ठेके का आरक्षित मूल्य ही पिछली बार सबसे महंगे बिके ठेके से अधिक तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed