{"_id":"6015c73d8ebc3e34035609d4","slug":"chandigarh-estate-office-watchman-pankaj-police-burning-files-patiala-chandigarh-news-pkl4023692151","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइल जलाने के मामले में पुलिस गिरफ्त से दूर चौकीदार पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइल जलाने के मामले में पुलिस गिरफ्त से दूर चौकीदार पंकज
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित एस्टेट ऑफिस के बाहर सरकारी फाइलें जलाने के मामले में चौकीदार पंकज अब तक पुलिस की पहुंच से दूर है। शनिवार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस पटियाला के आदर्श नगर में पंकज को खोजने पहुंची, लेकिन खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पुलिस के अनुसार पंकज की अंतिम मोबाइल लोकेशन आदर्श नगर ही ट्रेस की गई थी। इससे पहले पुलिस पंकज की तलाश में पटियाला जिले के राजपुरा स्थित विकास नगर में छापा मारने गई थी, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा था।
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि पंकज पिछले करीब तीन साल से एस्टेट ऑफिस में चौकीदारी का काम कर रहा है। वह रोजाना राजपुरा स्थित अपने घर अप-डाउन करता था, लेकिन घटना वाले दिन से वह फरार चल रहा है। पुलिस ने जब उसके मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली तो उसकी लोकेशन लगातार पटियाला के आसपास आ रही थी। इसके बाद पुलिस टीम पंकज के घर और पटियाला के पास आने वाली लोकेशन तक पहुंची। इस दौरान मोबाइल नंबर बार-बार स्विच ऑफ-ऑन हो रहा था। इस वजह से उसकी आखिरी लोकेशन तक पहुंचने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में गहनता से जांच करेगी कि आखिर पंकज का इन फाइलों से क्या लेना-देना है या फिर उसने किसी के कहने पर जलाई हैं।
गौरतलब है कि 20 जनवरी को एस्टेट ऑफिस के जूनियर असिस्टेंट राकेश कुमार (रिकॉर्ड कीपर) ने शिकायत दी थी कि उन्हें 19 जनवरी को सिपाही कर्मवीर ने बताया था कि 18 जनवरी तड़के एस्टेट ऑफिस के चौकीदार पंकज ने ग्रुप-1 ब्रांच की आरपी-999, 190 व 396 फाइलें जला दी हैं। इस शिकायत पर नीलम चौकी में डीडीआर दर्ज कर ली गई थी और जांच के बाद 25 जनवरी को सेक्टर-17 थाने में आरोपी चौकीदार पंकज के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। वहीं, एस्टेट ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी फाइलें ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। उधर, डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने मामले में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने एस्टेट ऑफिसर को रिपोर्ट देने को कहा है, ताकि मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके।