फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh estate office clerk arrested by CBI for taking bribe of Rs 20 thousand

सीबीआई ट्रैप में फंसा क्लर्क: चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस का क्लर्क 20 हजार की रिश्वत लेता गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 04:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Jul 2024 04:24 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सरकारी विभागों में रिश्वत का खेल चल रहा है। सीबीआई ने चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के एक क्लर्क को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Chandigarh estate office clerk arrested by CBI for taking bribe of Rs 20 thousand
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भ्रष्टाचार में संलिप्त एक सरकारी कर्मचारी को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस में क्लर्क है। आरोपी क्लर्क को सीबीआई ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ एक दुकानदार ने सीबीआई को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने घूसखोर क्लर्क को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। सीबीआई ट्रैप के तहत आरोपी क्लर्क को सेक्टर-17 से रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सेक्टर-17 स्थित एस्टेट ऑफिस के बाहर ही रिश्त की रकम ले रहा था। सीबीआई की टीम ने सोमवार दोपहर को चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के क्लर्क राज कमल को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीआई को दी गई शिकायत में देशराज ने बताया कि सेक्टर-46 स्थित हाउसिंग बोर्ड रेहड़ी मार्केट में उसका रेंट पर बूथ (कियोस्क) है। उसे कुछ दिन पहले ही पांच लाख 50 हजार रुपये के बकाया के संबंध में नोटिस मिला था। इसके बाद शिकायतकर्ता इस नोटिस को लेकर खुद एस्टेट दफ्तर में पहुंच गया, जहां उसकी मुलाकात डीलिंग क्लर्क राज कमल के साथ हुई। आरोपी क्लर्क ने बूथ संचालक को बताया कि उस पर 5.50 लाख नहीं बल्कि उसकी तरफ अभी 12 लाख 57 हजार 957 रुपये की राशि का भुगतान किया जाना बाकी है। आरोपी ने कथित तौर पर इस राशि में से करीब 4-5 लाख रुपये की राशि कम करने की बात कही। बाकायदा यह पैसे कम करने के एवज में क्लर्क ने उससे 1.50 लाख रुपये की डिमांड की और कहा कि वह उसका काम अपने स्तर पर बिना किसी रोक-टोक के करवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच में करीब 1.20 लाख रुपये में डील फाइनल हुई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को पहली किस्त में 20 हजार रुपये देने के लिए बुलाया। उधर, बूथ संचालक ने इस मामले को लेकर क्लर्क के खिलाफ सीबीआई के पास लिखित शिकायत दे दी। सीबीआई ने आलाधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार आरोपी क्लर्क को पकड़ने के लिए ट्रैप लगा दिया और शिकायतकर्ता को रंग लगे नोट आरोपी को देने के लिए दे दिए। सोमवार दोपहर को जब शिकायतकर्ता एस्टेट कार्यालय में पहुंचा और जैसे ही उसने क्लर्क राज कमल को पैसे दिए तो उसी समय सीबीआई ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed