{"_id":"6217f0df07014a4edb21915c","slug":"chandigarh-enjoy-the-rose-festival-from-today-you-will-be-welcomed-with-the-scent-of-831-roses-chandigarh-news-pkl4430159200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज फस्टिवल- इस बार गोल्डन मेमोरी और इंट्रीग्यू करेंगे आपका स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज फस्टिवल- इस बार गोल्डन मेमोरी और इंट्रीग्यू करेंगे आपका स्वागत
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोज गार्डन में शुक्रवार से तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल का आगाज हो जाएगा। कार्यक्रम में गोल्डन मेमोरी और इंट्रीग्यू नाम की दो नई गुलाब की प्रजातियों को लगाया है। गार्डन में 831 गुलाबों की प्रजाति लोगों को लुभाएंगी। वीरवार को रोज गार्डन को निगम ने पूरी तरह सजाकर तैयार कर दिया। नगर निगम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मेयर सरबजीत कौर सुबह 11 बजे उद्घाटन करेंगी।
कोरोना के कारण दो साल तक सांकेतिक आयोजन के बाद इस वर्ष रोज फेस्टिवल का विधिवत आयोजन किया जा रहा है, लेकिन महामारी को देखते हुए लोगों को चॉपर की सवारी की सुविधा नहीं मिल सकेगी। 25 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्ट का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हो रहा है। निगम सदन ने आयोजन पर 87 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति दी है।
बॉक्स
आज ले सकेंगे इन कार्यक्रमों का आनंद
सुबह 11.10 बजे : ब्रास एंड पाइप बैंड का प्रदर्शन
सुबह 11.20 बजे पुष्प प्रदर्शनी
दोपहर 3 बजे : मोर नृत्य और बृज के गीत की प्रस्तुति।
दोपहर 3.30 बजे : कालबेलिया नृत्य और अल्गोजा की प्रस्तुति।
शाम 4 बजे : राजस्थानी नृत्य।
शाम 4.30 बजे : काछी घोड़ी।
शाम 5.30 बजे : हास्य कवि सम्मेलन
बॉक्स
बैलून से स्वच्छता का संदेश, गुलाब की आकृति में एलईडी बल्ब रिझाएंगे
इस बार स्वच्छ अभियान के संदेश को बुलंद करने के लिए गार्डन में एक बड़ा बैलून भी लगाया गया है। इस पर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। इसके साथ ही गुलाब की आकृति वाले एलईडी बल्ब लगाए गए हैं, जो लोगों को अपनी ओर रिझाएंगे। एलईडी ब्रेंच भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
गार्डन में बनाया वैक्सिनेशन सेंटर, लगवा सकेंगे टीका
कोरोना महामारी को देखते हुए आयोजन के दौरान मानकों का पालन करने के आदेश हैं। मास्क के साथ ही सैनेटाइजर की व्यवस्था होगी। शरीर का तापमान मापने के लिए भी मशीनें रहेंगी। इसके अलावा गार्डन में एक वैक्सिनेशन सेंटर भी है, जहां लोग टीका लगवा सकते हैं।