एग्जिट पोल से सहमत नहीं चंडीगढ़ के प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं एग्जिट पोल में विश्वास नहीं करता। इसलिए एग्जिट पोल क्या आ रहा है इसकी मुझे जानकारी भी नहीं है। मुझे यह समझ नहीं आता कि अगर किसी संसदीय चुनाव क्षेत्र में 5 लाख लोगों ने मतदान किया है तो कुछ लोगों के सर्वे के आधार पर नतीजे तक कैसे पहुंचा जा सकता है। इसलिए मुझे तो 16 मई का इंतजार है।
-पवन कुमार बंसल, कांग्रेस उम्मीदवार, चंडीगढ़
एग्जिट पोल कभी सही नहीं होते हैं। इनका कोई मतलब नहीं है। ऐसे में लोगों को भी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं रहा है। कौन जीतेगा, यह 16 मई को सबके सामने होगा।
-हरमोहिंदर सिंह लक्की, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, चंडीगढ़
एग्जिट पोल मायने नहीं रखता
एग्जिट पोल के नतीजे हमारे लिए मायने नहीं रखते। वे अपनी जगह हैं। हमें 16 मई का इंतजार है। जो भी नतीजा आएगा सबके सामने होगा।
-गुल पनाग, आप प्रत्याशी
16 को देखेंगे क्या होगा
अब तो 16 तारीख को जो होगा देखा जाएगा। वैसे भी मैं कभी एग्जिट पोल पर नहीं बोलती, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेेगी और मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
-किरण खेर, भाजपा प्रत्याशी