फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh dustbin, chandigarh news, Sukhna lake

सिटी ब्यूटीफुल नहीं, इसे सिटी 'कचरा' फुल कहिए जनाब, देखिए तस्वीरें

Mon, 23 Jan 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
chandigarh dustbin, chandigarh news, Sukhna lake
शहर के पर्यटन स्थल बने कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के पर्यटन स्थलों पर गंदगी का आलम बना हुआ है। सफाई नहीं होने के कारण यहां की खूबसूरती पर बट्टा लग रहा है। पिछले चार दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के सभी पर्यटन स्थलों की सफाई कराने में चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम नाकाम रहा है। अमर उजाला के रियलिटी चेक में यह बात सामने आई है। 
विज्ञापन


शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली सुखना लेक, बोगनविलिया गार्डन, सेक्टर - 42 न्यू लेक, सेक्टर - 17 प्लाजा पर गंदगी का आलम बना हुआ है। सफाई नहीं होने के कारण पर्यटकों की संख्या भी घटी है। 
विज्ञापन


न्यू लेक की सफाई केवल एक बार
चंडीगढ़ सेक्टर - 42 स्थित न्यू लेक को  प्रशासन साल में केवल एक बार छठ पर्व पर साफ करवाता है। इसके बाद उसकी सुध नहीं ली जाती। यहां लेक में गाद जमा है। न्यू लेक पर रकी सभी डस्टबीन भर गई हैं, इस कारण पर्यटक लेक के पानी में ही बोतल और पालीथिन आदि सामान फेंक देते है। । वहां लगी लाइटें भी तोड़ दी गई हैं। यहां पर कैंटीन, सीसीटीवी कैमरे, पीने के पानी की कोई व्यवस्था अभी तक प्रशासन नहीं कर पाया है।  तीन साल पहले इसका प्रपोजल बनाया गया था। वहीं, यहां पर लाइटों में नंगे तार भी दिखाई दे रहे हैं। यहां पर टॉयलेट बंद कर दिए गए हैं।  अमृतसर से चंडीगढ़ घूमने आए सुरेश शर्मा ने बताया कि यहां पर किसी प्रकार की कैंटीन, पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। इसलिए उनको परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखना पर गंदगी देख नाराज हुए पर्यटक

chandigarh dustbin, chandigarh news, Sukhna lake
शहर के पर्यटन स्थल बने कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला
सुखना पर गंदगी देख नाराज हुए पर्यटक 
 सुखना लेक पर रविवार को सैलानियों को जमावड़ा लगा रहा। लेक पर भी कूडे जगह जगह बिखरे पड़े थे। इस कारण पर्यटकाें में नाराजगी दिखी। सुखना  लेक में पानी भले ही छोड़ा जा रहा हो, लेकिन गंदगी साफ नहीं की गई। हिमाचल से घूमने सुदेश राणा ने कहा कि सुखना लेक पर गंदगी देख कर उनको दुख हआ है। मै शहर के साफ सुथरे माहौल में घूमने आया था लेकिन यहां की हालत देख बहुत ही दुख हो रहा है। शहर पर्यटन और बिजनेस दोनों में पिछड़ जाएगा।

  प्लाजा में भी लगे रहे कूडे़ के ढेर
सेक्टर - 17 स्थित प्लाजा में कूडे़ के ढेर लगे हैं। यहां तीन दिन से सफाई नहीं हुई है। शनिवार और रविवार को शहरवासी और पर्यटक  भारी संख्या में यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। सफाई नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। यहां पर सभी डस्टबिन फु ल थे। जमीन पर कूड़े बिखरे हुए थे। पिछले छह माह से लेजर वैली में लकड़ी काट कर यहां रखी हुई है। यह लकड़ी यहां पर छह महीने से रखी गई। यह पार्क की सुंदरता पर बट्टा लगा रहा है। इसके अलावा पार्क में फड़ियां लगी होने से पर्यटक नाखुश नजर आए।   

शहर के अन्य गार्डन में नहीं है सफाई

chandigarh dustbin, chandigarh news, Sukhna lake
शहर के पर्यटन स्थल बने कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला
शहर के अन्य गार्डन में नहीं है सफाई
 शहर केअन्य पर्यटन स्थलों पर सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। रोज गार्डन के  फूल मुरझाए हुए हैं। बिजली केखंभे टूटे हुए हैं।  सेक्टर - 16 स्थित शांतिकुंज में कुत्ते घूमते रहते हैं। इस कारण वहां घूमने गए लोगों को परेशानी होती है। वहीं बोगनविलिया गार्डन में भी अभी तक सफाई नहीं हो पाई है। वहीं पाम गार्डन में भी गदंगी का आलम बना हुआ है।

 शहर के पर्यटन स्थल को सही तरीके से अपडेट किया जाएगा। सुखना लेक, रोज गार्डन सहित शहर में जितने भी पर्यटन स्थल हैं,  उन्हें सही तरीके से साफ कराया जाएगा। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। सोमवार को पूरे शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
 अनुराग अग्रवाल, पर्यटन सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन

 शहर में रविवार को  चार दिन की हड़ताल खत्म हो गई है। शहर में जो भी गदंगी है उसे जल्द ही साफ करा दिया जाएगा।
 आशा जसवाल, मेयर , चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed