फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Diwali Tomorrow, 25th Solar Eclipse

Diwali News: दिवाली कल, 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण, 26 को गोवर्धन पूजा

Sun, 23 Oct 2022 04:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 04:07 PM IST
सार

सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है इसलिए 24 तारीख की रात्रि में ही यह सूतक प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल में भगवान की मूर्ति का दर्शन करना, स्पर्श करना वर्जित माना गया है। इसलिए सनातन धर्म के सभी मंदिर 25 अक्तूबर को शाम साढ़े छह बजे तक बंद रहेंगे। स्नान संध्या आदि करने के बाद ही मंदिर के कपाट खुलेंगे।

विज्ञापन
chandigarh, Diwali Tomorrow, 25th Solar Eclipse
दिवाली 2022 - फोटो : iStock

विस्तार

दीपों का त्योहार दिवाली 24 अक्तूबर को है। 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण पूर्वी भारत के कुछ प्रदेशों को छोड़कर संपूर्ण देश में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में सर्वत्र रहेगा। यह कहना है सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र का।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में ग्रहण का मोक्ष (समाप्ति) होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा। सूर्यास्त शाम पांच बजकर 37 मिनट पर है। ग्रहण की अवधि चार घंटा तीन मिनट तक है। सूर्य ग्रहण भारतवर्ष के अलावा यूरोप, मध्य-पूर्व, उत्तरी अफ्रीका, पश्चिम एशिया एवं उत्तरी हिंद महासागर में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन


ग्रहण का समय

  • स्पर्श काल दोपहर 2 बजकर 28 मिनट 28 सेकेंड पर होगा।
  • मध्यकाल शाम 4 बजकर 30 मिनट 9 सेकेंड पर होगा।
  • समाप्ति शाम 6 बजकर 32 मिनट 16 सेकेंड पर होगी।


ग्रहण का राशि फल
यह ग्रहण कार्तिक अमावस्या मंगलवार को स्वाति नक्षत्र एवं तुला राशि में घटित हो रहा है इसलिए विशेष रूप से स्वाति नक्षत्र और तुला राशि वालों के लिए कष्टप्रद होगा। वहीं अन्य राशि वालों के लिए यह शुभ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहण का सूतक

  • ग्रहण का सूतक 25 अक्तूबर को सूर्योदय से पूर्व रात्रि में दो बजकर 30 मिनट से आरंभ हो जाएगा।

ग्रहण काल में क्या करें और क्या न करें
ग्रहण के सूतक और ग्रहण काल में स्नान, दान, जप, पाठ, तीर्थ स्थान में स्नान और हवन करना कल्याणकारी होता है। जब ग्रहण आरंभ हो तो स्नान, जप और मध्यकाल में हवन, देव पूजा और समाप्त होने पर स्नान करना चाहिए। पका हुआ अन्न और कटी हुई सब्जी ग्रहण काल में दूषित हो जाता है, इसलिए इन्हें नहीं खाना चाहिए। ग्रहण काल में गर्भवती स्त्रियों को सोना, खाना-पीना निषेध है।

सूतक विचार...
सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है इसलिए 24 तारीख की रात्रि में ही यह सूतक प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल में भगवान की मूर्ति का दर्शन करना, स्पर्श करना वर्जित माना गया है। इसलिए सनातन धर्म के सभी मंदिर 25 अक्तूबर को शाम साढ़े छह बजे तक बंद रहेंगे। स्नान संध्या आदि करने के बाद ही मंदिर के कपाट खुलेंगे।

गोवर्धन पूजा 26 को
देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के संरक्षक आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री व सेक्टर 18 के श्रीराधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ लाल बहादुर दुबे ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट का पर्व मनाया जाता है। 26 अक्तूबर को यह पर्व मनाया जाएगा। 26 अक्टूबर को सूर्योदय व्यापिनी प्रतिपदा है।

इस दिन गाय व श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इसी दिन भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन को अपने हाथ पर धारण किया था। तब से परंपरा की गोवर्धन की पूजा की जाती है। इस दिन 56 प्रकार के पकवान बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है। इसे फूलों से सजाया जाता है। इसकी पूजा के बाद सात परिक्रमा लगाई जाती है। इसी दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा का आयोजन भी किया जाता है। कारखानों में मशीनों की पूजा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed