फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, District court, Judge sir Mother is gone from the world, please leave your father

मां दुनिया से चली गई, अब हमारा कोई नहीं, मेरे पापा को छोड़ दो

Fri, 15 Apr 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, District court, Judge sir Mother is gone from the world, please leave your father
चंडीगढ़। जज साहब! मां दुनिया से चली गई। अब पापा के अलावा कोई नहीं। प्लीज उन्हें छोड़ दीजिए। 13 साल की किशोरी ने जिला अदालत में गवाही के दौरान यह गुहार लगाई। मामला हत्या का है। मनीमाजरा में रात को सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर मनजीत कौर की हत्या कर दी गई थी। आरोप पति जरनैल सिंह पर है। मामले की सुनवाई 8 अप्रैल को जिला अदालत में हुई।
विज्ञापन

मृतका मनजीत कौर की 13 वर्षीय बेटी ने अदालत को बताया कि उसके और 11 वर्षीय भाई की देखभाल की जिम्मेदारी आरोपी पिता पर है। मां के दुनिया से जाने के बाद दोनों की देखभाल करने वाला कोई नहीं इसलिए उसके पिता को छोड़ा जाए। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले 164 के बयानों में बच्ची ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता ने ही मां की हत्या की है। सुनवाई के बाद जिला अदालत ने मृतक महिला के दोनों बच्चों की जिम्मेदारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट को सौंप दी। अगली सुनवाई 26 मई को होगी।
विज्ञापन

बॉक्स
फरवरी 2020 में हुई थी महिला की हत्या
4 फरवरी 2020 की रात खाना खाकर सब सोने चले गए थे। देर रात मनजीत कौर के चीखने की आवाज आई। 11 वर्षीय बेटा कमरे की ओर दौड़ा। आरोपी जरनैल सिंह उसी समय कमरे से निकलकर कहीं चला गया। बेटे ने जाकर मां को उठाने का प्रयास किया तो वह खून से लथपथ थी। बेटे ने शोर मचाया तो जरनैल के भाई सज्जन सहित आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस मनजीत को पीजीआई ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जरनैल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पत्नी से अक्सर झगड़ता था जरनैल
आरोपी जरनैल शराब पीने का आदी है। वह अपनी सारी कमाई शराब में खर्च कर देता था। तंग आकर परिवार के भरण पोषण के लिए मनजीत ने लोगों के घर में काम करना शुरू कर दिया। इस कारण आरोपी पत्नी पर शक करने लगा। इससे आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी जरनैल घटना से चार महीने पहले किस्तों पर एक मोटरसाइकिल लाया था, लेकिन एक भी किस्त नही भरा। इस पर भी घर में कलह शुरू हो गया। आरोपी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed