फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh District Court gets a new Sessions Judge after six months.

Chandigarh News: छह महीने बाद चंडीगढ़ जिला अदालत को मिले नए सेशंस जज

Tue, 13 Oct 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh District Court gets a new Sessions Judge after six months.
तरनतारन से स्थानांतरित होकर कंवलजीत सिंह बाजवा ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

एक लाख से अधिक लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीदचंडीगढ़। जिला अदालत को करीब छह महीने बाद नए सेशंस जज मिल गए हैं। न्यायिक अधिकारी कंवलजीत सिंह बाजवा ने तरनतारन से स्थानांतरण के बाद चंडीगढ़ जिला अदालत में कार्यभार संभाल लिया है। लंबे समय से यह पद खाली होने के कारण अदालत के कामकाज पर असर पड़ रहा था। अब उनकी नियुक्ति से लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है।
चंडीगढ़ जिला अदालत में एक लाख से अधिक मामले लंबित हैं। ऐसे में सेशंस जज के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति को न्यायिक व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सेशंस जज के पास सत्र न्यायालय से जुड़े मामलों की सुनवाई के साथ न्यायिक प्रशासन की जिम्मेदारी भी होती है।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन ने किया स्वागत
कंवलजीत सिंह बाजवा के कार्यभार संभालने पर जिला बार एसोसिएशन की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एएस गुजराल, उपाध्यक्ष अभय जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बार के पदाधिकारियों और वकीलों ने उनसे मुलाकात कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर समन्वय पर दिया जोर
नए सेशंस जज कंवलजीत सिंह बाजवा ने बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए आपसी समन्वय को महत्वपूर्ण बताया। जिला अदालत में बड़ी संख्या में मामले लंबित होने के चलते उनके निपटारे की चुनौती बनी हुई है। ऐसे में नए सेशंस जज के कार्यभार संभालने से वकीलों और आम लोगों को सुनवाई तथा न्यायिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed