फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh defeated UP in hockey, created history by winning gold

चंडीगढ़ ने हॉकी में यूपी को हराया, गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Mon, 20 Jan 2020 09:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh defeated UP in hockey, created history by winning gold
ख्‍ेलो इंडिया में हॉकी मे गोल्ड जीतने वाली चंडीग़ड़ हॉकी टीम
चंडीगढ़। खेलो इंडिया गेम्स-2020 में पहली बार चंडीगढ़ ने हॉकी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच डाला है। इससे पहले चंडीगढ़ ने दिल्ली में खेलो इंडिया गेम्स के पहले चरण में ब्रोंज मेडल जीता था। इस बार तीसरा चरण 2020 गुवाहाटी में खेला जा रहा है। यहां पर सोवमार को अंडर-17 हॉकी का फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश की टीम में खेला गया। इसमें गोलकीपर बिक्रमजीत सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ ने फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश को शूट आऊट में 2-0 के अंतर से हराया और गोल्ड मेडल पर कब्जा करने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के मैच टाइम में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच का फैसला शूट आउट में हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से बेहतरीन शुरूआत करते हुए खेल के 6वें मिनट में अरुण साहनी ने मैदानी गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। जिसके बाद चंडीगढ़ को अटैकिंग खेलते हुए खेल के 17वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला। जिसको दीपक कुमार ने गोल में तब्दील कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद हॉफ टाइम तक कोई भी टीम दूसरा गोल करने में सफल नहीं हो पाई। इसके बाद खेल के 43वें मिनट में उत्तर प्रदेश की ओर से अरुण साहनी ने दूसरा गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। अब ऐसा लग रहा था कि मैच उत्तर प्रदेश की झोली में जाएगा, लेकिन खेल के 51वें मिनट में चंडीगढ़ की ओर से सुमित ने गोल दाग कर टीम को फिर 2-2 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन

श्ूाट आउट से हुआ फैसला
चंडीगढ़ की ओर से शूट आऊट में अजय पाल सिंह और अंकुश शूट करने में सफल रहे। वहीं, टीम के गोलकीपर बिक्रमजीत सिंह ने विपक्षी टीम के तीन शूट आऊट और 1 गोल रोककर टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में सेक्टर-42 अकादमी के खिलाड़ी: खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार चंडीगढ़ को गोल्ड मेडल जिताने वाले हॉकी खिलाड़ी सेक्टर-42 स्थित यूटी स्पोर्ट्स विभाग की हॉकी अकादमी के सदस्य हैं। इनके कोच गुरमिंदर सिंह हैं जिनकी कड़ी मेहनत से टीम गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही है।

डॉयरेक्टर खुद देखने पहुंचे
ख्ेालों इंडिया गेम्स में फाइनल में पहुंची चंडीगढ़ हॉकी टीम का मुकाबला देखने और खिलाड़ियाें का हौसला बढ़ाने के लिए यूटी खेल विभाग के स्पोर्ट्स डॉयरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी खुद पहुंचे। इस मैच के दौरान वह मैदान पर मौजूद रहे और इन्होंने विजेता टीम को बधाई दी। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अधिकारी रविंदर सिंह लाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed