फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Cyber volunteers will help to prevent cyber crime

चंडीगढ़ : साइबर क्राइम को रोकने में मदद करेंगे साइबर वालंटियर, इन पर रहेगी नजर

Sat, 13 Feb 2021 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh : Cyber volunteers will help to prevent cyber crime
चंडीगढ़ में साइबर वालंटियर रोकेंगे साइबर क्राइम। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सोशल मीडिया पर निगरानी और साइबर अपराधियों को पकड़वाने में मदद के लिए चंडीगढ़ साइबर पुलिस ने अब साइबर वालंटियर रखने शुरू कर दिए हैं। ये वालंटियर सोशल मीडिया पर बाल पोर्नोग्राफी, राष्ट्र विरोधी तत्वों, आपत्तिजनक फोटो, वीडियो को शेयर करने से रोकने के अलावा अपराधियों को पकड़वाने में मदद करेंगे। इसमें अब तक चंडीगढ़ के अलग-अलग सेक्टरों में रहने वाले 6 लोगों ने खुद को पंजीकृत किया है। इनमें से पांच वालंटियर का उच्चाधिकारियों ने साक्षात्कार भी लिया है।

विज्ञापन

 
ऐसा पहला मौका है, जब चंडीगढ़ साइबर सेल वालंटियर को अपना हिस्सा बनाने जा रहा है। हाल ही में गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर ने चंडीगढ़ साइबर सेल को नोटिफिकेशन भेजा था। इसके तहत इच्छुक लोगों को वालंटियर बनाने को कहा गया है। इसकी जानकारी साइबर सेल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट की है।
विज्ञापन



साइबर सेल के अनुसार, लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते अपराधों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इन वालंटियर का काम सोशल मीडिया पर बाल पोर्नोग्राफी, भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक फोटो को पुलिस के साथ सांझा करने के अलावा अपराधियों पर शिकंजा कसने में मदद करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कर सकते हैं पंजीकृत  

वालंटियर को तीन श्रेणी में बांटा गया है। पहली श्रेणी में ऐसे वालंटियर होंगे, जो साइबर अपराध के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने का काम करेंगे। दूसरी श्रेणी में ऐसे विशेषज्ञ वालंटियर को रखा गया है, जो साइबर अपराधियों को पकड़वाने में मदद कर सकें। वहीं, तीसरी श्रेणी में ऐसे वालंटियर हैं, जो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को तलाश कर साइबर पुलिस को जानकारी देंगे। आप साइबरडॉटगवर्नमेंटडॉटइन पर जाकर खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। इन वालंटियरों का आला अधिकारी साक्षात्कार लेंगे, जिसमें पास होने के बाद वालंटियर साइबर सेल का हिस्सा होगा।  
 
सोशल मीडिया से बढ़ रहे अपराध व भड़काऊ पोस्ट पर शिकंजा कसना मकसद 
साइबर सेल के अनुसार, बड़ी संख्या में वालंटियर तैयार करने से एक तरफ साइबर अपराध पर शिकंजा कसना और दूसरी तरफ अपराधियों पर नजर रखना आसान हो जाएगा। इसके अलावा समय-समय पर होने वाले साइबर जागरूकता अभियान में इन वालंटियर को ले जाया जाएगा, जहां ये लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करने में मदद करेंगे। इससे आम जनता के बीच साइबर अपराध को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी। सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट पर शिकंजा कसा जा सकेगा। 
 
यातायात पुलिस में मार्शल करते हैं मदद 
बता दें कि इससे पहले सिर्फ यातायात पुलिस के पास यह सुविधा थी। यातायात मार्शलों को रखा गया था। ये मार्शल यातायात पुलिस के जागरूकता अभियान, रिश्वतखोरी रोकना, नाके पर तैनात रहने के अलावा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों की पुलिस को सूचना देते हैं। चंडीगढ़ यातायात पुलिस में करीब 130 मार्शल अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  
 

साइबर वालंटियरों को रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, अब तक 6 लोगों ने खुद को पंजीकृत करवाया है। मानक के अनुसार वालंटियर साइबर सेल का हिस्सा बनेंगे।  -रश्मि यादव, डीएसपी, साइबर सेल, चंडीगढ़

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed