फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh ctu bus, Automatic vehicle locations system

अब एप बताएगा कहां है आपकी बस, हर मूवमेंट पर रख सकेंगे नजर

Sat, 29 Apr 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh ctu bus, Automatic vehicle locations system
सीटीयू बस - फोटो : file photo
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को सीटीयू बसों में लगाए गए ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम (एवीएलएस) को लॉन्च किया। सीटीयू की लॉन्ग रूट की 130 बसों में एवीएलएस इंस्टाल किया गया है। ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम की मदद से अब बस यात्री घर बैठे या सफर के दौरान बस के संचालन पर नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन


मोबाइल एप के जरिए सीटीयू की लॉन्ग रूट की बसों पर नजर रखी जा सकेगी। यानी सीटीयू की लॉन्ग रूट की बसें कहां से , कब और कितने बजे चलेंगी, इसकी जानकारी एप पर मिलेगी। 
विज्ञापन


इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि यात्रियों को बस पकड़ने के लिए जद्दोजहद भी नहीं करनी होगी। मोबाइल एप के माध्यम से सीटीयू बस पैसेंजर बस के स्टॉपेज से लेकर टाइमिंग की पूरी जानकारी जुटा सकेंगे। सीटीयू की बस कहां किस स्टॉपेज पर कितनी देर के लिए रुकेगी, किस स्टॉपेज से कितने बजे चलेगी और  किस स्थान पर कितने बजे पहुंचेगी। इस सबकी जानकारी सीटीयू बस ट्रैकर एप पर उपलब्ध होगी। सीटीयू बस पैसेंजर इस मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed