{"_id":"5903970a4f1c1bc12cc0c156","slug":"chandigarh-ctu-bus-automatic-vehicle-locations-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एप बताएगा कहां है आपकी बस, हर मूवमेंट पर रख सकेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एप बताएगा कहां है आपकी बस, हर मूवमेंट पर रख सकेंगे नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 29 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
सीटीयू बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को सीटीयू बसों में लगाए गए ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम (एवीएलएस) को लॉन्च किया। सीटीयू की लॉन्ग रूट की 130 बसों में एवीएलएस इंस्टाल किया गया है। ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम की मदद से अब बस यात्री घर बैठे या सफर के दौरान बस के संचालन पर नजर रख सकेंगे।
मोबाइल एप के जरिए सीटीयू की लॉन्ग रूट की बसों पर नजर रखी जा सकेगी। यानी सीटीयू की लॉन्ग रूट की बसें कहां से , कब और कितने बजे चलेंगी, इसकी जानकारी एप पर मिलेगी।
इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि यात्रियों को बस पकड़ने के लिए जद्दोजहद भी नहीं करनी होगी। मोबाइल एप के माध्यम से सीटीयू बस पैसेंजर बस के स्टॉपेज से लेकर टाइमिंग की पूरी जानकारी जुटा सकेंगे। सीटीयू की बस कहां किस स्टॉपेज पर कितनी देर के लिए रुकेगी, किस स्टॉपेज से कितने बजे चलेगी और किस स्थान पर कितने बजे पहुंचेगी। इस सबकी जानकारी सीटीयू बस ट्रैकर एप पर उपलब्ध होगी। सीटीयू बस पैसेंजर इस मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।