फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Crime, Two owners and a manager arrested for opening the club till late night

देर रात तक क्लब खोलने पर दो मालिक और एक मैनेजर गिरफ्तार

Tue, 07 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Crime, Two owners and a manager arrested for opening the club till late night
चंडीगढ़। कोरोना काल में क्लब संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रातभर क्लब खोल रहे हैं। पुलिस ने दो क्लब मालिक और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 (डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के निर्देशों की उल्लंघना) के तहत यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 थाना पुलिस ने रविवार रात को सेक्टर-26 के बारगेन बूज क्लब के जनरल मैनेजर मोहित शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर बाद में जमानत पर छोड़ दिया। मोहित शर्मा ढकोली का रहने वाला है। यह रात रात सवा एक बजे तक खुला हुआ था।
विज्ञापन

काकूना क्लब और बुलेवार्ड के मालिक को किया गिरफ्तार
सेक्टर-26 थाना पुलिस ने रात 12 बजे के बाद नियमों की उलंघना कर क्लब खोलने पर सेक्टर-26 के ककूना क्लब के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुलकित महाजन के रूप में हुई है। पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जिसके बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार सेक्टर-26 में ककूना क्लब देर रात तक खुला था। इसके बाद थाना प्रभारी जसबीर सिंह के आदेशों पर क्लब में रेड की गई। देखा गया कि क्लब में देर रात पार्टी चल रही है। इसके बाद पुलिस ने क्लब को बंद करवाया और सेक्टर-37 निवासी क्लब मालिक पुलकित महाजन को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और उसके खिलाफ केस दर्ज किया। बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। वहीं शुक्रवार को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने बुलवार्ड क्लब के मालिक सेक्टर-25 निवासी अमन के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed