फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, crime, Two friends arrested for stealing in homes, three cases solved

घरों में चोरी करने वाले दो दोस्त गिरफ्तार, तीन केस सुलझे

Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, crime, Two friends arrested for stealing in homes, three cases solved
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों में घरों में चोरी करने वाले दो दोस्तों को क्राइम ब्रांच ने रामदरबार स्थित बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से टीम ने अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के तीन केस को सुलझाने का दावा किया है। पकड़े गए रामदरबार फेज-1 निवासी आरोपी गौरव उर्फ गोरा (26) और सूरज उर्फ जिंदल (26) के कब्जे से चोरी के गहने बरामद किए हैं। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को दो-दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग जगहों पर बंद घरों में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की। 12 जून टीम को सूचना मिली कि चोरी के सामान की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश करने वाले दो शख्स रामदरबार बस अड्डे के पास पार्क में आएंगे। इसके बाद टीम वहां पहुंची और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद दोनों को जिला अदालत में पेशकर दो-दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने इनके कब्जे से सोने की एक चेन, सोने का एक हार, सोने की एक नथनी, सोने के तीन मंगलसूत्र, दो जोड़ी कान की बालियां, सोने का मांग टिक्का, सोने की दो अंगूठी, चांदी की पायल व चांदी की अंगूठी बरामद हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी से क्राइम ब्रांच ने सेक्टर 34, 36 और मौलीजागरां थाने में दर्ज चोरी के तीन केसों को सुलझा लिया है। टीम की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी गौरव और सूरज मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
दोपहिया वाहन चोरी में एक गिरफ्तार
उधर, सेक्टर 24 चौकी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने के मामले में एक युवक को सेक्टर 25/38 की लाइटों के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सेक्टर-25 निवासी आरोपी अमन उर्फ लाल (19) के कब्जे से पुलिस ने दो बाइक, एक एक्टिवा और एक साइकिल बरामद किए हैं। उसने बाइक व साइकिल सेक्टर-11 थाने और एक एक्टिवा सेक्टर-39 थाने के अंतर्गत चोरी किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी सेक्टर-19, 11 व सेक्टर-17 में चोरी के केस दर्ज हैं। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed