फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Crime, Police, Crime Record

मार्च महीने में चंडीगढ़ में हुए इतने क्राइम

Tue, 01 Apr 2014 02:13 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Crime, Police, Crime Record
लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही शहर में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी लेकिन इसके बावजूद बंद मकानों, फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातें जमकर हुईं। कोई दिन ऐसा नहीं गया जब अलग-अलग चोरी के मामले दर्ज नहीं हुए।
विज्ञापन


मार्च माह में धोखाधड़ी के 22 मामले दर्ज किए जिनमें से दो ऑनलाइन ठगी के केस भी शामिल हैं। अभी तक पुलिस ने ठगी के इन मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। इसके अलावा एक महीने में 24 वाहन चोरी हुए और चोरी की 30 वारदातें हुईं।
विज्ञापन


चोरी की नौ वारदातें ऐसी हैं जिसमें चोर ताला तोड़कर घर और फैक्ट्री के अंदर घुसे। मार्च में ही तीन युवतियों के साथ छेड़छाड़ और दो झपटमारी की वारदातें भी हुईं। इसके अलावा पुलिस ने इस माह अवैध शराब के 100 से ज्यादा मामले पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने में 140 वाहन हो चुके हैं चोरी

Chandigarh, Crime, Police, Crime Record
इस साल जनवरी माह से लेकर मार्च तक शहर से कुल 140 वाहन चोरी हो चुके हैं।

क्या कहते हैं लोग और अधिकारी

पुलिस गश्त का दावा करती है। इसके बावजूद शहर में इतनी वारदातें हो रही हैं।
- पीसी सांघी, फासवेक अध्यक्ष  

पुलिस पूरी तरह से चौकस है। सरकारी मकानों में चोरी की वारदातों को जल्द सुलझा लिया जाएगा। बाकी अन्य मामलों की जांच तेजी से चल रही है।
- डा. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी 

ये है मार्च माह में हुईं वारदातों का रिकॉर्ड

Chandigarh, Crime, Police, Crime Record
1 मार्च
सेक्टर-27 में 45 मिनट में बंद मकान से लाखों रुपये चोरी
सेक्टर-32 अस्पताल में एक महिला के पर्स से 25 हजार चोरी
एलांते की पार्किंग में कार से कैमरा चोरी, दो जगह कार स्टीरियो चोरी
2 मार्च
. सेक्टर-9 ए में नौकर घर से 40 हजार रुपये लेकर हुआ फरार
. आईसीआईसीआई बैक खाते में धोखे से 61 हजार निकाले
3 मार्च
. औद्योगिक क्षेत्र एरिया में एक फैक्ट्री में सामान चोरी
4 मार्च
. धनास और मनीमाजरा से मोटरसाइकिलें चोरी
. सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी
5 मार्च
. फ्लैट बेचने के मामले में 10 लाख की ठगी
. पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का मोबाइल भाजपा कार्यालय से चोरी
6 मार्च
. हाईकोर्ट से मोटरसाइकिल चोरी
. सेक्टर-17 से मोटरसाइकिल चोरी

ये वारदातें भी हुई मार्च में

Chandigarh, Crime, Police, Crime Record
7 मार्च
. सेक्टर-7 के मकान में चोरी। यहां के निवासियों ने चोर को पकड़ा।
. सीबीआई आफिस में चोरी
8 मार्च
. सेक्टर-20 में पंजाब पुलिस के रिटायर कर्मचारी को पहले पीटा फिर लूटा
. पीजीआई से लड़की गायब
10 मार्च
. सेक्टर-23 में महिला का मोबाइल चोरी
. किशनगढ़ में चोरी
. सेक्टर-17 के व्यापारी को फर्जी चेक देकर ठगे 25 लाख
11 मार्च
. औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लॉट में दो बार चोरी, व्यापारियों के प्रयास से पकड़ा महिला गिरोह को
. एलांते मॉल से मोबाइल चोरी
. एमसीएम कॉलेज के बाहर एक्टिवा चोरी
. खरड़ में प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त में तीन लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज
12 मार्च
. मनीमाजरा में तीन लाख रुपये लेकर नौकर फरार

यह रिकॉर्ड भी है वारदातों का

Chandigarh, Crime, Police, Crime Record
13 मार्च
. सेक्टर-25 से दोपहिया वाहन चोरी
. सेक्टर-24 में हाईकोर्ट के कर्मचारी को लूटा लेकिन पुलिस ने तीन नाबालिगों को किया गिरफ्तार
14 मार्च
. शालीमाल इस्टेट के एमडी सहित दो के खिलाफ करोड़ों रुपये की ठगी का मामला दर्ज
15 मार्च
. सेक्टर-28 में पुरानी कारों से सामान चोरी
. खुड्डा लाहौरा में प्लाट की खरीद फरोख्त के मामले में आरोपी केसर सिंह पर तीन लाख की ठगी का मामला दर्ज
. रामदरबार में बंद मकान में चोरी, 50 हजार की नकदी सहित आभूषण चोरी
15 मार्च
. सेक्टर-26 के सुखदेव चंद के खिलाफ मकान की खरीद फरोख्त के मामले में 4 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज
. औद्योगिक क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़
. पंचकूला से गायब विक्रम धीमान के खिलाफ 1 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज
16 मार्च
. सेक्टर-16 के अस्पताल से थ्री व्हीलर चोरी
. कंपनी में निवेश किए 24 लाख, नहीं लौटाए मामला दर्ज
. सेक्टर-19 पुलिस ने सेक्टर-21 ए के पवन और अशोक के खिलाफ किया 55 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज
. गुजरात की कंपनी के खिलाफ 9.5 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज, यह राशि शिकायतकर्ता बूटा सिंह ने एफडी के तौर पर कंपनी के पास जमा करवाए थे
17 मार्च
. मौली कांप्लेक्स में किसी ने 15 किलो तांबा और पांच हजार नकदी एक शाप से चोरी किए
. आटोमोबाइल कंपनी के खिलाफ कानूनी राय के बाद ठगी का मामला दर्ज
18 मार्च
. सेक्टर-22 के पिकाडली होटल के पिछली तरफ से मोटरसाइकिल चोरी
. मनीमाजरा के आईटी पार्क से स्कूटर चोरी

ये रिकॉर्ड भी पढ़िए

Chandigarh, Crime, Police, Crime Record
19 मार्च
. मनीमाजरा के फन रिब्लिक सिनेमा से कार में से लैपटाप और कैमरा चोरी
. मौलीकांप्लेक्स में महिला के साथ छेड़छाड़
. सेक्टर-37 में मोटासाइकिल चोरी
20 मार्च
. सेक्टर-21 बी में घर के बाहर से मारुति कार चोरी
. सेक्टर-11 में मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी
. पंचकूला की फाइनेस कंपनी के खिलाफ 41 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला दर्ज
. सेक्टर-36 में महिला शशि का मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पर्स झपटा, पर्स में 15 हजार नकदी और दस्तावेज
21 मार्च
. सेक्टर-15 सी में घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी
. सेक्टर-20 बी में टीचर के घर से लाखों रुपये के गहने और आभूषण चोरी
. सेक्टर-34 के पासपोर्ट आफिस के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी
. प्लेसमेंट कंपनी केखिलाफ ठगी और चोरी का मामला दर्ज, नौकरानी घर में चोरी करके हुई फरार
22 मार्च
. पोस्ट आफिस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी ने फरजी नियुक्ति पत्र जारी किया
23 मार्च
. औद्योगिक क्षेत्र में गवर्नमेंट प्रैस से कंप्यूटर और अन्य सामान चोरी
. सेक्टर-38 में घर के बाहर से चारु शर्मा की मारुति कार चोरी
. सेक्टर-9 के एफबीआर क्लब के बाहर छेड़छाड़ फिर सेक्टर-17 की लाइटों पर तीन युवकों ने की मारपीट
. सेक्टर-32 अस्पताल से ग्रील चोरी
25 मार्च
सेक्टर-27 और 28 में चोरों ने टेलीफोन की तार चोरी कर ली है।

पुलिस की सक्रियता के बावजूद हुए क्राइम

Chandigarh, Crime, Police, Crime Record
26 मार्च
सेक्टर-17 पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-22 निवासी मोहन ठाकुर की शिकायत पर 50 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया है।
27 मार्च
. सेक्टर-15 में कार चोरी
. सेक्टर-21 के मकान के सौदे को लेकर करीब 9 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज
. मनीमाजरा में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी हुए आभूषण
. सेक्टर-40 में घर से दो घरेलू सिलेंडर, कपड़े और फ्रीज चोरी
28 मार्च
. सेक्टर-15 में बंद मकान में आभूषण और तीन लाख 60 हजार रुपये की चोरी
. आगरा की कंपनी के खिलाफ 40 लाख की ठगी का मामला दर्ज
29 मार्च
. कनाडा भेजने के ली 3.70 लाख रुपये की राशि, ठगी मामला दर्ज
. औद्योगिक क्षेत्र में 12 थैली स्क्रीयू के चोरी हुए
. सेक्टर-22 सी में एक महिला के साथ हुई झपटमारी
. सेक्टर-38 वेस्ट से पल्सर मोटरसाइकिल चोरी
30 मार्च
. निवेश के लिए दी राशि 3 लाख, ठगी का मामला दर्ज
. सेक्टर-22 किरण सिनेमा के पास मोटरसाइकिल चोरी
. मनीमाजरा के कलाग्राम के बाहर से आयरन चोरी
31 मार्च
. सेक्टर-17 के आजाद हिंद पार्किंग के पिछली तरफ से मोटरसाइकिल चोरी
. सेक्टर-20 सी में घर के बाहर खड़ी कार से टायर चोरी
. सेक्टर-32 के किरण सिनेमा के पास एक्टीवा स्कूटर चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed