फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, crime, police, Cocin Drugs, Before Chandigarh, Ashfaq's base was Ludhiana, police got two days more remand

चंडीगढ़ से पहले लुधियाना था अशफाक का ठिकाना, पुलिस को दो दिन का और रिमांड मिला

Mon, 24 May 2021 08:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, crime, police, Cocin Drugs, Before Chandigarh, Ashfaq's base was Ludhiana, police got two days more remand
चंडीगढ़। कोरियर कंपनी से क्रॉकरी के सामानों में छिपाकर सौ करोड़ की कोकीन ऑस्ट्रेलिया भेजने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार आरोपी विजय और जाफर को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं तीसरे आरोपी एस अशफाक रहमान को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अशफाक 10 दिन और विजय व जाफर 5-5 दिन के पुलिस रिमांड पर थे।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अशफाक ने चंडीगढ़ से पहले लुधियाना को अपना ठिकाना बनाया था। पुलिस अब इसकी जांच करेगी कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में था। इसके अलावा आरोपी के पास से लुधियाना निवासी परमजीत नामक एक शख्स का आधार कार्ड बरामद हुआ था, लेकिन परमजीत पुलिस को मिला ही नहीं। पुलिस अब उसको लेकर लुधियाना जाएगी, ताकि पता चल सके कि उसके साथ इस नशे के गोरखधंधे में और कौन-कौन शामिल है। वहीं, आरोपी जाफर ने रिमांड के दौरान बताया कि वह चेन्नई में अपना बिजनेस करता था, लेकिन कोविड-19 के चलते उसे काफी नुकसान हो गया। उसे चेन्नई में सिकंदर नामक एक शख्स मिला, जो नशा तस्करी के लिए प्रति किलो 3 लाख रुपये देता था। इसके बाद वह और विजय उसके कहने पर काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि 13 मई को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित एक्सेल वर्ल्ड वाइड कोरियर कंपनी में अशफाक ऑस्ट्रेलिया में टॉम नामक शख्स के पास भेजने के लिए दो पेटियां बुक करवाने पहुंचा था। उसने कहा कि दोनों पेटियों में गिलास, ट्रे, कप प्लेट समेत अन्य क्रॉकरी का सामान है। कंपनी ने सामान चेक किया, तो उन्होंने पाया कि लकड़ी के ट्रे के बीच कोकीन के पैकेट छिपाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि 14 ट्रे के बीच में 10.24 किलोग्राम कोकीन छिपाई गई थी। आरोपी सेक्टर-26 स्थित भवन में अपना ठिकाना बनाया हुआ था और वह पहले भी सेक्टर 22 स्थित एक कोरियर कंपनी से ऑस्ट्रेलिया सामान भेज चुका था। नशे को चंडीगढ़ भेजने वाले चेन्नई के जाफर और विजय नामक व्यक्ति का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को चेन्नई से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed