फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Crime, Case against four, woman in fraud of 1.26 crores

शहर में चार लोगों के साथ लाखों करोड़ों की हुई ठगी

Thu, 03 Feb 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Crime, Case against four,  woman in fraud of 1.26 crores
चंडीगढ़। संपत्ति खरीदने के बहाने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से 1.26 करोड़ का कर्ज लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कर्ज लेने के बाद आरोपियों ने किस्तें चुकानी बंद कर दीं। आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड सेक्टर-35 के सहायक प्रबंधक रविंदर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-4 पंचकूला निवासी विजेंद्र कुमार अंजन और उसकी पत्नी आशा अंजन, सोनी हाईटेक बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी राधे सोनी और चंडीगढ़ सेक्टर-7 निवासी जितेंद्र शर्मा ने एक-दूसरे की मिलीभगत से एक नवंबर 2015 को संपत्ति खरीदने के बहाने फर्जी तरीके से 1.26 करोड़ का कर्ज ले लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेने के लिए खरड़ और मोहाली में फ्लैटों की संपत्ति गिरवी रखी थी और आश्वासन दिया था कि गिरवी रखी गई संपत्ति सभी प्रकार के बोझ से मुक्त है। जब आरोपियों ने कर्ज की किस्तें चुकानी बंद कर दीं तो बैंक अधिकारी ने फ्लैटों का कब्जा लेने पहुंचे तो पाया कि गिरवी रखे गए फ्लैटों में लोग रह रहे थे। इस पर पीएनबी के सहायक प्रबंधक ने एसएसपी पब्लिक विंडो पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत को जांच के लिए ईओडब्ल्यू भेजा गया। पुलिस ने तथ्यों की पुष्टि के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed