फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, crime, birthday party, friend injured his friends by beating them up, three arrested

जन्मदिन की पार्टी पर दोस्त को पांच लोगों ने पीटा, तीन गिरफ्तार

Wed, 23 Jun 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, crime, birthday party, friend injured his friends by beating them up, three arrested
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र कॉलोनी नंबर-4 में जन्मदिन पार्टी में हुई बहस के बाद एक युवक की पांच लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलोया निवासी घायल संजय गुप्ता को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मलोया निवासी राजकुमार, कॉलोनी नंबर-4 निवासी दिनेश और पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बेदी और ललित फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संजय गुप्ता ने बताया कि वह मलोया के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहता है। बीते 16 जून को वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉलोनी नंबर-4 में गया था। इस दौरान उसके दोस्त राजकुमार ने कहा कि आज उसका जन्मदिन है। चलो पार्टी करते हैं। आरोप है कि पार्टी के दौरान किसी बात पर राजकुमार भड़क गया और गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद राजकुमार समेत अन्य उक्त आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed