फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Crime, Bike riders snatch chains, sector 15, nayagaon lady

महिला से रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवारों ने झपटी सोने की चेन

Fri, 26 Mar 2021 02:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Crime, Bike riders snatch chains, sector 15, nayagaon lady
फोटो सहित।
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवारों ने झपटी चेन
वीरवार शाम करीब 6.15 बजे की वारदात, पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी, आरोपियों का नहीं लगा सुराग
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-15 अंडरपास के नजदीक बुजुर्ग महिला से रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपटमार फरार हो गए। बुजुर्ग मार्केट से दवा लेने जा रही थीं। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
वारदात वीरवार शाम करीब 6.15 बजे की है। नयागांव निवासी सर्वेश्वरी देवी (65) पति बीरबल सिंह के साथ दांतों के इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में डॉक्टर के पास आई थीं। डॉक्टर से मिलने के बाद वह सेक्टर-15 की मार्केट से पैदल दवा लेने के लिए जा रही थीं। इस दौरान उक्त सेक्टर के अंडरपास के नजदीक पहुंचीं तो बाइक सवारों ने आंटी कहकर उन्हें रोक लिया और सेक्टर-16 जाने का पता पूछा। जैसे ही उन्होंने रास्ता बताने की कोशिश की तो एक युवक ने पीछे से सोने की चेन झपट ली। इस दौरान आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह दूसरे साथी संग बाइक पर बैठ फरार हो गया।
विज्ञापन

झपटमार दिखने में लग रहे थे छात्र
सेक्टर-11 थाना पुलिस को दिए बयान में सर्वेश्वरी देवी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था। वारदात के दौरान लॉकेट उनके हाथ में रह गया, जबकि करीब साढ़े सात ग्राम की सोने की चेन लेकर युवक फरार हो गए। दोनों ही युवक देखने में छात्र लग रहे थे। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
तीन दिन पहले भी महिला से झपटी थी चेन
बता दें कि बेखौफ झपटमार पिछले कई दिनों से शहर में लगातार झपटमारी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। तीन दिन पहले ही सेक्टर-45ए में रहने वाले रमेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी किरन देवी बुड़ैल की मार्केट में पैदल गई थी। इस दौरान रास्ते में बाइक सवारों ने सोने की चेन छीन ली। पुलिस इन दोनों केसों को आपस में जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed