फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, crime, ASI accused of killing lady sent to jail

एएसआई ने भाभी को उतारा था मौत के घाट, आरोपी को भेजा जेल

Thu, 24 Jun 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, crime, ASI accused of killing lady sent to jail
चंडीगढ़। रामदरबार फेस-2 में भाभी की हत्या के आरोपी एएसआई हर्ष रूप को पुलिस ने बुधवार को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि वारदात के समय हर्ष रूप नशे में था, जब उसने छोटे भाई और भाभी पर चाकू से हमला कर किया। दोनों परिवारों के बीच घर में पानी की मोटर चलाने को लेकर विवाद चल रहा था। उधर, आरोपी के छोटे भाई प्रेम ज्ञान सागर की हालत गंभीर है और वह जीएमसीएच-32 में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, बुधवार को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मृतका दिव्या का जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। देर शाम रामदरबार फेस-1 स्थित श्मशान घाट में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जीरकपुर के रहने वाले दिव्या के छोटे भाई विक्की ने बताया कि पिछले करीब चार दिनों से घर में पानी मोटर चलाने को लेकर दोनों परिवारों के बीच बहस हो रही थी। उन्होंने और उनके पिता ने घटना के एक दिन पहले दोनों परिवारों को समझाया भी था। विक्की ने बताया कि इसके बावजूद मंगलवार रात शराब के नशे में आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। दिव्या तीन बहनों में बीच की थी। बड़ी बहन की शादी आरोपी हर्ष रूप से हुई है। उनके एक बेटी और एक बेटा है, जबकि दिव्या के 5 और 13 साल के दो बेटे हैं। गौरतलब है कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रामदरबार फेस-दो में पति पत्नी को चाकू मारा गया है। पुलिस ने दोनों घायलों को जीएमएसएच 32 पहुंचाया, जहां पत्नी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed