फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Court, check, fraud, crime, punjab

Chandigarh: मुश्किल समय के लिए कराया कार का बीमा, जरूरत पड़ने पर कंपनी ने रद्द किया क्लेम, अब देना होगा मुआवजा

Sun, 11 Dec 2022 08:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 11 Dec 2022 08:30 AM IST
सार

शिकायतकर्ता भगवंत सिंह चड्ढा निवासी मोटर मार्केट मनीमाजरा ने सेक्टर-34 स्थित भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के खिलाफ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दी थी।

विज्ञापन
chandigarh, Court, check, fraud, crime, punjab
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुश्किल समय के लिए कार का बीमा कराया लेकिन जब जरूरत पड़ी तो बीमा कंपनी ने क्लेम रद्द कर दिया। क्लेम रद्द करना बीमा कंपनी को महंगा पड़ गया। राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ ने बीमा कंपनी को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को 23 लाख 98 हजार रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से बीमा क्लेम अदा करे। आयोग ने दो लाख रुपये मुआवजा और 33 हजार रुपये मुकदमा खर्च भी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता भगवंत सिंह चड्ढा निवासी मोटर मार्केट मनीमाजरा ने सेक्टर-34 स्थित भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के खिलाफ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दी थी। शिकायत में कहा था कि उन्होंने मर्सिडीज सी क्लास कार 18 नवंबर 2016 को कोयंबटूर से खरीदी। इसकी कीमत 37 लाख 29 हजार 425 रुपये थी। 17 जनवरी 2016 को 93 हजार रुपये अदा कर उन्होंने कार का बीमा कराया।
विज्ञापन


कोयंबटूर में कार का अस्थायी बीमा प्रमाण पत्र मिला। चंडीगढ़ आने के बाद कार को स्थायी रूप से पंजीकृत कराया। कार का 27 दिसंबर 2018 को एक्सीडेंट हो गया। इस मामले में पुलिस में उसी दिन रिपोर्ट भी दर्ज कराई। उसी दिन बीमा कंपनी को बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया, लेकिन बीमा कंपनी ने क्लेम रद्द कर दिया। दूसरे पक्ष ने उपभोक्ता आयोग में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने नियमों के अनुसार काम किया है। सेवा में कोताही नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed