फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Corporation House meeting F&CC elections mp manish tiwari

चंडीगढ़ निगम की बैठक: एफएंडसीसी का होगा चुनाव, बगावती पार्षद पूनम अड़ी, आप के योगेश मैदान से हटे

Fri, 07 Feb 2025 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:16 AM IST
सार

फाइनेंस व कॉन्ट्रैक्ट कमेटी में पांच सदस्य ही शामिल हो सकते हैं लेकिन 6 पार्षदों ने नामांकन भर दिया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से सोमवार को पार्षद योगेश ढींगरा और पार्षद सुमन ने नामांकन भरा था लेकिन पार्टी से नाराज होकर पार्षद पूनम ने भी आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिया। अब पार्टी की तरफ से पार्षद योगेश ढींगरा का नामांकन वापस करवा दिया गया है।

विज्ञापन
Chandigarh Corporation House meeting F&CC elections mp manish tiwari
चंडीगढ़ सदन की बैठक में पहुंचे सांसद मनीष तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ निगम सदन की बैठक शुरू हो गई है। नई मेयर हरप्रीत कौर बबला की अध्यक्षता में होने वाली सदन की पहली बैठक में संपत्ति कर बढ़ाने का एजेंडा आने वाला था लेकिन उन्होंने फिलहाल के लिए रोक दिया है। राजस्व बढ़ाने के लिए निगम ने संपत्ति कर बढ़ाने का फैसला लिया है। यह 10 फीसदी या उससे ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।  
विज्ञापन


बैठक में सांसद मनीष तिवारी पहुंच गए हैं। आज फाइनेंस व कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) का भी चुनाव होगा। इसके लिए आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरने वालीं पार्षद पूनम ने अब तक अपना नाम वापस नहीं लिया। जिसके बाद पार्टी की तरफ से नामांकन भर चुके पार्षद योगेश ढींगरा ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब सर्वसम्मति से पांच सदस्य चुन लिए जाएंगे। चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन


तीन कमेटियों का भी होगा गठन
एफएंडसीसी के चुनाव के बाद शुक्रवार को ही तीन कमेटियों का भी गठन होगा। इसमें वाटर सप्लाई और सीवरेज, सड़क और हाउस टैक्स असेसमेंट कमेटी है। यह कमेटियां भी शहर के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। पिछले मेयर कुलदीप कुमार ने इन कमेटियों का गठन साल के अंत में जाकर किया था इसलिए इसका ज्यादा लाभ नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed