फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Corporation Elections: Aam aadmi party is in winning situation  

चंडीगढ़ निगम चुनाव: आप बनी सबसे बड़ी पार्टी, पहली बार मैदान में उतरी और कर दिया बड़ा उलटफेर

Mon, 27 Dec 2021 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 02:12 PM IST
सार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम आते ही कई समीकरण बदल गए। पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया। सत्तासीन भाजपा को पटखनी देते हुए आप सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। चंडीगढ़ के परिणाम पंजाब विधानसभा चुनाव पर भी असर डालेंगे।

विज्ञापन
Chandigarh Corporation Elections: Aam aadmi party is in winning situation  
चंडीगढ़गिर निगम चुनाव में आप का दबदबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने अपना डंका बजा दिया है। पार्टी ने 35 सीटों में से 14 सीटें जीत ली हैं। वहीं भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया है। शिरोमणि अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है।

विज्ञापन

केजरीवाल ने दी बधाई

जीत से उत्साहित पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंजाब चुनाव पर पड़ेगा असर

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो पंजाब चुनाव में भी इस चुनाव का असर देखने को मिलेगा। 35 वार्डों पर हो रहे निगम चुनाव के लिए सोमवार को वोटों की गिनती शुरू हुई। सुबह से ही आम आदमी पार्टी ने चुनाव परिणाम में दबदबा बनाकर रखा। सबसे पहले वार्ड 13 का चुनाव परिणाम आया। सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे आप प्रत्याशी चंद्रमुखी शर्मा को कांग्रेस के सचिन गालव ने हरा दिया। इसके बाद आप ने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ाते हुए एक के बाद एक सीट पर कब्जा जमाया।

मेयर भी नहीं बचा पाए सीट

एक ओर जहां दो पूर्व मेयर देवेश मौदगिल व राजेश कालिया हार गए वहीं वर्तमान मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी बादल ने मात दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा भाजपा की ओर से जीत के प्रबल दावेदार हीरा नेगी, सुनीता धवन चुनाव हार गईं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सतीश कैंथ भी अपनी सीट नहीं बचा सके।

मनीष सिसोदिया ने किया धन्यवाद

जीत से गदगद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप चंडीगढ़ में पहली बार चुनाव लड़ रही है और मौजूदा रूझानों के मुताबिक चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं इसके लिए हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed