फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh corona update, Corona in Chandigarh, Chandigarh corona latest News

चंडीगढ़ में 366 नए पॉजिटिव मिले, महापौर राजबाला मलिक भी संक्रमित, छह की मौत

Wed, 16 Sep 2020 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Sep 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh corona update, Corona in Chandigarh, Chandigarh corona latest News
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

महापौर राजबाला मलिक के बुधवार को कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। दो दिन से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। वहीं, नगर निगम की क्वारंटीन टीम के प्रभारी के अलावा एमओएच विभाग के एक एक्सईएन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं, बुधवार को शहर में 366 नए संक्रमितों के मिलने के साथ छह मरीजों की मौत की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन


कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महापौर राजबाला मलिक ने पिछले तीन दिनों में अपने संपर्क में आने वाले लोगों को से क्वारंटीन होने की अपील की है। बता दें कि जब से कोरोना काल शुरू हुआ है, मेयर ने कमिश्नर के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों की मदद की है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सूखा दूध, सेरेलेक व सेनिटरी पैड वितरित किए। इसके अलावा वह लगातार कोरोना काल मे काम करने वाले लोगों को प्रशंसा पत्र दे रही हैं। मेयर ने कहा कि जब क्षेत्र में निकलते हैं तब भी कुछ न कुछ खामी रह जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है।  
विज्ञापन


चंडीगढ़ में जिन छह लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है, उनमें 5 वृद्ध और एक 48 साल का पुरुष शामिल है। मरने वालों में सेक्टर-11 निवासी पीजीआई में भर्ती हाइपरटेंशन व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 94 साल के वृद्ध भी थे, जिनकी 16 सितंबर को मौत हो गई। वहीं, सेक्टर-35 निवासी 78 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित निजी अस्पताल में 13 सितंबर को, सेक्टर-22 निवासी 75 साल के हृदय रोग से ग्रस्त वृद्ध की जीएमएसएच-16 में 15 सितंबर को, रामदरबार निवासी 60 साल के वृद्ध की जीएमसीएच-32 में 15 सितंबर को, सेक्टर-29 के 60 साल के वृद्ध की मोहाली के निजी अस्पताल में बुधवार को और सेक्टर-48 के 46 के पुरुष की सेक्टर-48 के कोविड हॉस्पिटल में बुधवार को मौत हुई। इन सभी की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक

चौंकाने वाली बात यह है कि लगातार दूसरे दिन भी मिले नए संक्रमितों में पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में ज्यादा रही। बुधवार को मिले 366 नए मरीजों में 214 पुरुष और 152 महिलाएं हैं। इसके साथ ही शहर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 8958 पर पहुंच गया है जबकि मृतकों की संख्या 101 हो चुकी है। वहीं अभी 181 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को 181 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। 

पीयू के पांच शिक्षक कोरोना की चपेट में
पंजाब विश्वविद्यालय में आए दिन कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। कैंपस हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यूआईएएमएस विभाग में तीन शिक्षक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य शिक्षकों में भी कोरोना के लक्षण हैं लेकिन वह बता नहीं रहे हैं। इसके अलावा दो महिला वार्डन भी कोरोना की चपेट में आई हैं। जानकारों का कहना है कि महिला वार्डन सुबह टहलने जाती थीं। कई अन्य महिला शिक्षक भी उनके साथ जाया करती थीं। ऐसे में कोरोना की चेन लंबी हो सकती है।

मनीमाजरा में 45 और मौलीजागरां में मिले 29 संक्रमित
बुधवार को पॉजिटिव मिले 366 मरीजों में सबसे ज्यादा मरीज मनीमाजरा और मौलीजागरां के हैं। मनीमाजरा से 45, मौलीजागरां के 29, धनास से 16, सेक्टर 48 से 11, सेक्टर 44 से 11, सेक्टर 37 से 12, सेक्टर 24 से 10 मरीजों के साथ ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।   



प्रशासन ने 27 नए कंटेनमेंट जोन बनाए

चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को 27 नए कंटेनमेंट जोन की घोषणा कर दी। इनमें कई सेक्टरों के अलावा गांव और कालोनियों के घर भी शामिल हैं। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर बाकी लोगों के जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा यहां लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। 

यूटी प्रशासन ने आदेश जारी कर सेक्टर-15 के मकान नंबर 311-320, 402-411, सेक्टर-19 के मकान नंबर 1099-1102, 1131-1136, सेक्टर-20 के मकान नंबर 2359-2368, 1410-1419, 1338-1343, 1372-1377, सेक्टर-21 के मकान नंबर 1056-1063, सेक्टर-22 के मकान नंबर 1201-1214, 1263-1276, सेक्टर-23 के मकान नंबर 1315-1323, सेक्टर-27 के मकान नंबर 2173-2178, सेक्टर-29 के मकान नंबर 2321-2326, सेक्टर-32 के मकान नंबर 475-480, सेक्टर-32डी के मकान नंबर 3407-3414, सेक्टर-35ए के मकान नंबर 517-520-सी, सेक्टर-37ए के मकान नंबर 328-334, सेक्टर-38डी के मकान नंबर 3017-3021, सेक्टर-40सी के मकान नंबर 2766-2777, सेक्टर-41ए के मकान नंबर 345-348/2, 349-352/2, सेक्टर-42बी के मकान नंबर 1215-1222, सेक्टर-46बी के मकान नंबर 1211-1214, सेक्टर-46डी के मकान नंबर 4165-4174, सेक्टर-47 के मकान नंबर 2013-2014, सेक्टर-52 के मकान नंबर 1158-1160 और मकान नंबर 1176, सेक्टर-63 के मकान नंबर 2219ई-2220ए, 2209ए-2210ई को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इनके अलावा पिपलीवाला टाउन, इंदिरा कॉलोनी, बहलाना, चरण सिंह कॉलोनी मौलीजागरां और विकास नगर मौलीजागरां के कुछ घर भी कंटनेमेंट जोन में शामिल हैं।   



इन इलाकों से हटाया गया कंटेनमेंट जोन 
प्रशासन ने सेक्टर-15 मकान नंबर 1197-1205, 1197-1206, सेक्टर-19 के मकान नंबर 2512 व 2513, धनास ईडब्ल्यूएस के मकान नंबर 497-501, 508-512, हल्लोमाजरा के मकान नंबर 120, 121, 121/122, 126/1 व 126ए और राम दरबार के मकान नंबर 610-620 को कंटेनमेंट जोन की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

प्रशासन ने इस इलाकों से प्रतिबंध हटाने के आदेश बुधवार को जारी किए हैं। अफेक्टेड एरिया असेस्मेंट कमेटी की सिफारिश के बाद ही यूटी एडवाइजर ने यह आदेश जारी किए, क्योंकि पिछले कुछ दिन से यहां का कोई घर प्रभावित नहीं था। इसके बाद ही दोनों एरिया के सभी मकानों से प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया। जारी आदेश में कहा गया है कि मेडिकल टीमों की स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग इलाके में लगातार जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed