बढ़ता संक्रमण : चंडीगढ़ में लगातार तीसरे दिन मिले 600 से ज्यादा संक्रमित, चार की जान भी गई
चंडीगढ़ में मंगलवार को जिन चार मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-47 निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की मौत जीएमसीएच-32 में हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में मंगलवार को कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि की गई वहीं, 602 नए संक्रमित मिले। चंडीगढ़ में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन 600 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे पहले 18 अप्रैल को 625 और 19 अप्रैल को 612 मरीज मिल चुके हैं। चंडीगढ़ में मंगलवार को जिन चार मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-47 निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की मौत जीएमसीएच-32 में हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।
सेक्टर-24 निवासी 92 वर्षीय वृद्ध की भी इलाज के दौरान जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। सेक्टर-38 वेस्ट निवासी 66 वर्षीय वृद्धा ने जीएमएसएच 16 में दम तोड़ दिया। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही निमोनिया से पीड़ित थीं। सेक्टर-20 निवासी 79 साल के वृद्ध की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।
जीएमएसएच-16 की ओपीडी भी बंद
डॉक्टर कंग ने लोगों से अपील की कि वे इमरजेंसी में ही अस्पताल आएं। डॉक्टर कंग ने बताया कि मौजूदा समय में जीएमएसएच-16 के कई डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इसके कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। अन्य डॉक्टरों व कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए तय किया गया है कि ओपीडी पूरी तरह बंद कर दी जाए। बता दें कि जीएमसीएच-32 व पीजीआई में व्यक्तिगत ओपीडी की सुविधा पहले ही बंद है। यहां टेली कंसल्टेशन के माध्यम से मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है।
चंडीगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या हुई 3959
कहां कितने मरीज मिले
मंगलवार को मनीमाजरा में 40, पीजीआई में 13, सेक्टर 56 में 11, सेक्टर 49 में 17, सेक्टर 45 में 22, सेक्टर 44 में 17, सेक्टर 32 में 18, सेक्टर 7 में 18 , सेक्टर 8 में 19, सेक्टर 20 में 16, सेक्टर 21 में 12, सेक्टर 22 में 10, सेक्टर 23 में 12, सेक्टर 29 में 12, सेक्टर 33 में 12, सेक्टर 34 में 14 , सेक्टर 37 में 10, सेक्टर 41 में 14 और मौलीजागरां में 12 पॉजिटिव मरीज मिले।