फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, corona, one died, 123 patients found

एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा संक्रमण , मिले 123 मरीज

Thu, 10 Feb 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, corona, one died, 123 patients found
चंडीगढ़ में कोरोना से एक की मौत, 123 मरीज मिले
विज्ञापन

चंडीगढ़। एक दिन की राहत के बाद बुधवार को फिर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 के पार चला गया। इससे संक्रमण दर 4.20 प्रतिशत हो गई है। शहर में बुधवार को कोरोना के 123 नए मरीज मिले, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। उधर, मंगलवार को 85 संक्रमित मिलने के साथ दो मरीजों की मौत हो गई थी।
सेक्टर-43 निवासी 88 साल के वृद्ध की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह किडनी और हृदय की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। उसने कोरोना टीके की दोनों खुराक लगवा रखी थी। संक्रमितों में 61 पुरुष और 62 महिलाएं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 2927 लोगों की जांच की, जिनमें से 123 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 7 दिन की अवधि पूरी करने पर 363 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 1011 हो गई है, जबकि अब तक 1144 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

12428 बुजुर्गों ने लगवाई प्रिकॉशन डोज
बुधवार को 12428 बुजुर्गों ने कोरोना टीके की प्रिकॉशन डोज लगवाई। इन लाभार्थियों में 3251 स्वास्थ्यकर्मी और 4890 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, 15 से 18 साल के बीच के किशोरों के अभियान में 1716 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed