फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Corona, Big relief: Restaurants, bars, gyms and malls will open from today, weekend curfew will now be available only on Sundays

बड़ी राहत : आज से खुलेंगे रेस्टोरेंट, बार, जिम और मॉल, वीकेंड कर्फ्यू अब केवल रविवार को रहेगा

Tue, 08 Jun 2021 08:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, Corona, Big relief: Restaurants, bars, gyms and malls will open from today, weekend curfew will now be available only on Sundays
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के केस कम होने के बाद मंगलवार को यूटी प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन को रविवार तक सीमित करने समेत कई बड़ी राहतों की घोषणा कर दी। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की मंजूरी के बाद बुधवार से रेस्टोरेंट, बार, जिम, स्पा, म्यूजियम, लाइब्रेरी और मॉल खुल जाएंगे। रात्रि कर्फ्यू भी अब रोजाना 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। प्रशासन ने सुखना लेक को भी अब लोगों के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन

वहीं, दुकानदारों को शाम 6 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि उन्हें कोविड के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। कई हफ्तों से बंद रेस्टोरेंट को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है। वीकेंड लॉकडाउन को भी अब सिर्फ रविवार तक सीमित कर दिया गया है। शनिवार को अब कोई पाबंदी नही होगी। हालांकि रविवार को लोगों को घर में रहना होगा और बाहर निकलने पर रोक जारी रहेगी। रोजाना लगने वाले रात के कर्फ्यू में भी ढील दी गई है। यह अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। पहले शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक ये रात्रि कर्फ्यू लागू रहता था। मॉल जो बीते कई हफ्तों से बंद थे, उन्हें भी खोलने की इजाजत दी गई है। ये सभी आदेश बुधवार से लागू होंगे। हालांकि अभी सिनेमा हॉल, रॉक गार्डन और थिएटर बंद रहेंगे। प्रशासन ने शादी समारोह, अंतिम संस्कार व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोगों की संख्या को भी 20 से बढाकर 30 कर दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 51 से 60 और आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आज से ये बदलाव होंगे
- सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी
- सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ सभी रेस्टोरेंट व बार खुलेंगे
- शाम 6 बजे तक शॉपिंग मॉल खुलेंगे। हालांकि खाने-पीने की दुकानें रात 8 बजे तक ही खोली जा सकेंगी
- जिम, वेलनेस सेंटर, क्लब, नाई की दुकानें, हेयर सैलून 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खुलेंगे
- म्यूजियम और लाइब्रेरी खुलेंगे
- सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक सुखना लेक खुला रहेगा
- सरकारी व निजी दफ्तरों में कर्मचारियों को बुला सकेंगे
बभी ये बंद रहेंगे
- रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। किसी के भी बाहर निकलने पर रोक रहेगी
- सुखना लेक पर बोटिंग की इजाजत नहीं। रविवार को बंद रखने का फैसला
- सिनेमा हॉल, रॉक गार्डन और थिएटर बंद रहेंगे
- शादी समारोह, अंतिम संस्कार व अन्य कार्यक्रमों में 30 से ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed