फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, cormal convent school, becomes inter school cricket winner

कॉर्मल कान्वेंट बना इंटर स्कूल क्रिकेट विजेता

Thu, 17 Nov 2022 09:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, cormal convent school, becomes inter school cricket winner
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा के खेल विभाग की ओर से इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेते हुए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों को विजेता बनाया। क्रिकेट में कप्तान गुलनाज के 74 नाबाद विकेट और चार विकेट की सहायता से कॉर्मल कान्वेंट स्कूल ने देव समाज स्कूल की टीम को 30 रनों से हराकर यूटी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को जीत लिया। पहले खेलते हुए विजेता टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 110 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए देव समाज की टीम 10 ओवर में 7 विकेट विकेट पर 70 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

बास्केटबॉल : लड़कों के अंडर- 19 के फाइनल में एसडी स्कूल-32 की टीम ने न्यू पब्लिक स्कूल-18 की टीम को 82-71 से हरा दिया। वहीं तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में स्ट्रॉबेरी फिल्ड्स स्कूल-26 ने सेंट पीटर्स स्कूल-37 की टीम को 57- 38 से मात दी।
विज्ञापन

टेबल टेनिस : लड़कों के अंडर-19 आयु वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल-8सी विजेता बना। एसजीजीएसएसएस-35 दूसरे स्थान, सॉपिंस स्कूल 32 की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल : जीएमएसएसएस-21 ने सेंट जोसेफ स्कूल को 4-3 से हरा दिया। दिन के दूसरे मैच में शिशु निकेतन-22 की टीम ने जीएमएसएसएस-33 की टीम को 2-0 से मात दी। अन्य मुकाबलों मे चितकारा स्कूल ने जीएमएसएसएस-37डी की टीम को 2-0 से, जीएमएसएसएस 35 ने जीएमएसएसएस 37 की टीम को 2-1 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed