{"_id":"6763c17d244d810a010534cd","slug":"chandigarh-congress-hunger-strike-continues-against-privatization-of-electricity-department-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस की भूख हड़ताल जारी, सात दिन होगा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस की भूख हड़ताल जारी, सात दिन होगा अनशन
Thu, 19 Dec 2024 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:47 PM IST
सार
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस का सड़क से सदन तक विरोध जारी है। बिजली विभाग के निजीकरण का केंद्र सरकार का तुगलकी फरमान हम लागू नहीं होने देंगे। शहर की जनता पर बहुत भारी बिजली बिलों का बोझ डलने जा रहा है।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेसी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। सात दिवसीय भूख हड़ताल के निर्णय के बाद वीरवार को सेक्टर 22 में दूसरे दिन की भूख हड़ताल जारी रही।
प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव मोदगिल, महासचिव यादविंदर मेहता और अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष राजदीप सिद्धू, संयुक्त सचिव सोनिया जैसवाल और सचिव नवदीप सिंह मुख्य रूप में भूख हड़ताल पर बैठे।
अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस का सड़क से सदन तक विरोध जारी है। बिजली विभाग के निजीकरण का केंद्र सरकार का तुगलकी फरमान हम लागू नहीं होने देंगे। शहर की जनता पर बहुत भारी बिजली बिलों का बोझ डलने जा रहा है। करोड़ों के फायदे में चल रहे इस विभाग को केंद्र सरकार ओने पौने दामों में बेच रही है जो हम हरगिज नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि शास्त्री मार्केट के दुकानदार साथियों ने भूख हड़ताल में पहुंचकर अपना समर्थन भी दिया।