फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Cockroach found in students food

Chandigarh: विद्यार्थियों को खाने में परोसा कॉकरोच, हंगामा, राजमा, पालक, पनीर में लिपटे मिले कॉकरोच

Thu, 20 Jun 2024 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 10:34 PM IST
सार

राजमा की दाल, पालक, पनीर में कॉकरोच लिपटे मिले। विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया और सभी दुकानें बंद करवाई। छात्रों और डीएसडब्ल्यू ने दुकानों की व्यवस्था जांची, जिसमें खामियां मिली। यहां पर चालान काटे गए।

विज्ञापन
Chandigarh: Cockroach found in students food
विद्यार्थियों को मिला खराब खाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर पर बनी दुकानों में खाने के साथ विद्यार्थियों को वीरवार दोपहर को राजमा की दाल, पालक की सब्जी और पनीर के बड़े में कॉकरोच परोस दिए गए। थाली में कॉकरोच मिलने पर वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान छात्रसंघ के सदस्यों ने दुकानों के किचन की जांच की तो स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त मिली। इस दौरान विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद करीब 3:30 बजे सभी दुकानों को बंद कर दिया।

विज्ञापन


हुआ यूं कि पकवान दुकान से खाना ऑर्डर करने पर एक व्यक्ति की दाल में कॉकरोच मिला। इस पर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन शुरू किया और दुकान का शटर बंद कर दिया। चार वॉर्डन समेत विद्यार्थियों ने स्टूडेंट सेंटर की सभी दुकानों की जांच की तो किचन में फंगस वाली गाजर, छोटे कीड़े और गंदगी मिली। पकवान दुकान के किचन में खाने में कॉकरोच दिखे, सड़े हुए बैंगन और आलू मिले। अन्य दुकानों पर भी साफ-सफाई नहीं थी।
विज्ञापन


पकवान में अधिक गंदगी होने पर डीएसडब्ल्यू प्रो. अमित चौहान ने उनका पांच हजार का चालान काटा। कॉफी हाउस के किचन में भी पर्याप्त सफाई नहीं दिखी, उनके किचन में पुराने चावल, खराब सूजी आदि चीजें मिली। उनका भी चालान काटा गया। इसके बाद सभी दुकानों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू की ओर से स्वच्छता के मानकों का पालन करने के लिए कहा गया। शुक्रवार को स्टूडेंट सेंटर पर सभी दुकानें सफाई होने और डीएसडब्ल्यू की ओर से गठित टीम निरीक्षण करेगी। इसके बाद दुकानों को खोला जाएगा।


खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता रखना अहम है। सभी दुकानों को सफाई करने के आदेश दिए हैं। आज सभी दुकानों का हाइजीन टीम की ओर से निरीक्षण करने पर उन्हें खोल दिया जाएगा। दो दुकानों में खाने की गुणवत्ता सही न मिलने पर उनका चालान काटा गया है। -प्रो. अमित चौहान, डीएसडब्ल्यू, पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed