फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh clubs on gangsters' radar; police on high alert.

Chandigarh News: गैंगस्टरों के निशाने पर चंडीगढ़ के क्लब, हाई अलर्ट पर पुलिस

Sun, 28 Jun 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh clubs on gangsters' radar; police on high alert.
चंडीगढ़। पंजाब के राजपुरा और बटाला में हाल ही में हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार देर रात शहरभर में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर सभी प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर सख्त नाकाबंदी की गई। वाहनों की गहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी ली गई। जरूरत पड़ने पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऑपरेशन सेल की टीम ने शहर के क्लब, बार, होटल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अचानक जांच अभियान चलाया। इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की निगरानी में पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की पहचान का सत्यापन किया और यह भी जांचा कि प्रतिष्ठान निर्धारित समय के अनुसार बंद हो रहे हैं या नहीं। बाहरी राज्यों से आए लोगों की भी विशेष रूप से जांच की गई। सूत्रों के अनुसार राजपुरा में हुए हमले की जिम्मेदारी विदेश में छिपे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और राणा ढिल्लों के गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। इसी इनपुट के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्क हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि गैंगस्टरों के संभावित निशाने पर चंडीगढ़ के कुछ क्लब हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एहतियात के तौर पर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट शॉप के कैशियर जानकी दास हत्याकांड में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ग्रुप का नाम सामने आ चुका है।
विज्ञापन


एसएसपी बोलीं-सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा
शुक्रवार शाम को एसएसपी कंवरदीप कौर ने पुलिस मुख्यालय में सभी डीएसपी के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। सभी डीएसपी को अपने-अपने क्षेत्रों में नाकाबंदी, गश्त और चेकिंग अभियान की स्वयं निगरानी करने तथा थाना प्रभारियों को मैदान में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर चल रहा लगातार जांच अभियान
पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख एंट्री और एग्जिट पाॅइंट पर सख्त निगरानी लागू कर दी है। ऑपरेशन सेल, थाना पुलिस और पीसीआर की संयुक्त टीमें होटल, गेस्ट हाउस, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार जांच अभियान चला रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खुफिया सूचना तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।

गोल्डी ढिल्लों गैंग अब फिर चर्चा में
सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार केमिस्ट शॉप के कैशियर जानकी दास हत्याकांड में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ग्रुप का नाम सामने आया था। हत्या के बाद गैंग ने ऑडियो जारी कर वारदात की जिम्मेदारी ली थी। घटना के पांचवें दिन पुलिस ने जम्मू से सन्नी और आर्यन को गिरफ्तार किया तो गोल्डी ढिल्लों ने फिर ऑडियो जारी कर चेतावनी दी थी कि यदि उसके साथियों को कुछ हुआ तो वह चुप नहीं बैठेगा। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी अमित कुमार उर्फ शराबी को भी गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ढिल्लों ने सेक्टर-11 के मेडिकल कारोबारियों को फोन कर रंगदारी मांगी और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर उनका भी जानकी दास जैसा हश्र होगा। इन घटनाओं के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed