फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh club election, chandigarh election, chandigarh news, election news, hindi news

चंडीगढ़ क्लब चुनावः पहले प्रधान, अब चुने गए एग्जीक्यूटिव मेंबर्स

Wed, 09 Mar 2016 10:41 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
chandigarh club election, chandigarh election, chandigarh news, election news, hindi news
चंडीगढ़ क्लब चुनाव जीतने के बाद खुशी मनाते हुए विजेता प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष संदीप साहनी के चुनाव के बाद अब 8 एग्जीक्यूटिव मेंबर्स को भी चुन लिया गया है। इन 8 पदों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में थे जिनमे शहर के व्यापारी और वकील शामिल थे इन 8 पदों के लिए मंगलवार देर रात 1 बजे तक मतगणना हुई कुल 4500 सदस्यों ने मतगण्ना की थी। जिसमे सबसे ज्यादा मत अनुराग चौपड़ा ने हासिल किए।
विज्ञापन


चौपड़ा को 2042 मत हासिल हुए जबकि करण नंदा ने 1537 मत हासिल कर दूसरे नंबर पर जीते। करण नंदा मशहूर वकील एनके नंदा के बेटे है। जबकि तीसरे नंबर पर नितिन गोयल ने 1487, चौथे नंबर पर अनुराग अग्रवाल ने 1267, पांचवे नंबर पर सूरज मुखी शर्मा ने 1218 मत हासिल कर जीत दर्ज की। सूजम मुखी कांग्रेस के वरिष्ठï नेता चंद्रमुखी शर्मा के भाई है।
विज्ञापन


छठे नंबर पर विशाल शर्मा ने 1217 मत हासिल कर जीत दर्ज की। सातवे नंबर पर हितेश पुरी रहे जिन्हें 980 मत हासिल हुए हैं। पुरी फासवेक के मुख्य प्रवक्ता पद पर तैनात है। जबकि अमन कश्यप ने 978 मत हासिल कर आठवे नंबर पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए चुने गए कार्यकारिणी सदस्यों को क्लब के अध्यक्ष संदीप साहनी और पूर्व अध्यक्ष मुकेश बस्सी ने बधाई दी है। यह मतगण्ना मंगलवार सुबह शुरू हो गई थी जिसका परिणाम रात 1 बजे घोषित किया गया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed