{"_id":"66fb5ee40fc1bd02b27e2bee80ca2914","slug":"chandigarh-city-got-first-women-pcr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वूमन सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ में अब महिला PCR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वूमन सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ में अब महिला PCR
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Jul 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए शहर में ऐसी पीसीआर होगी, जिसमें ड्राइवर से लेकर इंचार्ज और अटेंडेंट कांस्टेबल तक महिला कर्मचारी ही तैनात होंगी।
विज्ञापन
वीरवार को पुलिस के पीसीआर बेड़े में महिला पीसीआर समेत 17 नई अर्टिगा कारें शामिल की गईं हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आने वाले समय में और महिला पीसीआर गाड़ियां शामिल की जा सकती हैं।
विज्ञापन
नई पीसीआर को वीरवार शाम को सुखना लेक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूटी प्रशासक सलाहकार विजय कुमार देव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ यूटी के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं उनके स्वागत के लिए आईजीपी आरपी उपाध्याय, एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल और एसएसपी ट्रैफिक एवं सिक्योरिटी मनीष चौधरी सहित डीएसपी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इससे पहले सेक्टर-26 में पीसीआर के तौर पर 13 अर्टिगा कारों को शामिल किया गया था।
पीसीआर होंगी आधुनिक सिस्टम से लैस
यूटी पुलिस अपनी पीसीआर को आधुनिक सिस्टम से लैस करने में लगीं हैं। इसके तहत पीसीआर में पहले शामिल रही जिप्सी को बाहर कर अर्टिगा कार को पीसीआर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
शहर में अर्टिगा कार के शामिल होने के बाद भी पीसीआर की संख्या 60 ही रहेगी। अर्टिगा कार के शामिल होने पर जिप्सियों को अन्य विभागों को जरूरत के हिसाब से दिया जा सकता है।