{"_id":"bdb2a891d4b646c944f628e1a73fee33","slug":"chandigarh-city-awarded-for-e-governance-services-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-गवर्नेंस के लिए चंडीगढ़ को मिला नेशनल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-गवर्नेंस के लिए चंडीगढ़ को मिला नेशनल अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-गवर्नेंस सेवाओं के लिए चंडीगढ़ को कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) सीएसआई-नाइलेंट ई-गवर्नेंस अवार्ड से नवाजा गया है। वीरवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में चंडीगढ़ को यह पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
ई-गवर्नेंस क्षेत्र में स्टेट केटेगरी में देशभर में निरंतर उत्कृष्टता के लिए यह अवार्ड मिला है। 220 प्रोजेक्ट्स नॉमिनेशन इस प्रतियोगिता में आए थे।
जिन्हें पछाड़ते हुए चंडीगढ़ ने अपना परचम लहराया है। आईटी डायरेक्टर प्रिंस धवन ने कहा कि आईटी सेक्रेटरी डॉ. एसबी दीपक कुमार की अगुवाई में ज्यादा से ज्यादा सेवाओं को ई-सेवाओं का रूप दिया जा रहा है। इस अवार्ड ने मनोबल बढ़ाया है। आगे भी तेजी से लोगों को सेवाएं क्लिक पर उपलब्ध करवाई जाती रहेंगी।
विज्ञापन
ई-गवर्नेंस के साथ चंडीगढ़ में मोबाइल बेस्ड टेक्नोलॉजी से सेवाओं को जोड़ा गया है। एम-संपर्क, एसएमएस सर्विस, आरएलए मोबाइल एप, ग्रीन कंप्यूटिंग इसके उदाहरण हैं।
विज्ञापन