फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Charas was hidden in the gear box of the car, NCB arrest

आई 20 कार के गियर बॉक्स में छिपाई थी चरस, एनएसबी ने पकड़ा

Thu, 01 Jul 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Charas was hidden in the gear box of the car, NCB arrest
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रूपनगर के घनौली टैक्स बैरियर के नजदीक से आई 20 कार सवार नशा तस्कर को 1.325 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर कार के गियर बॉक्स में चरस को छिपाकर हिमाचल से नाभा सप्लाई करने जा रहा था। पकड़े गए आरोपी पटियाला निवासी दलविंदर सिंह को वीरवार को रोपड़ की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सूचना मिली कि पंजाब के रूपनगर घनौली बैरियर के पास से नशा तस्कर गुजरेगा। इस सूचना पर टीम ने बैरियर के पास नाका लगा दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही पंजाब नंबर की आई 20 कार को टीम ने रुकवा लिया। कार की तलाशी के दौरान गियर बॉक्स से 1.325 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने आनाकानी शुरू की तो उसे चंडीगढ़ एनसीबी लाया गया। एनसीबी आरोपी से पूछताछ में जुटी है कि वह कितने समय से नशा तस्करी का काम कर रहा है। बता दें कि इससे पहले भी चंडीगढ़ एनसीबी की टीम चंडीगढ़, पंजाब समेत अलग-अलग जगहों से नशा तस्करों को पकड़कर भारी मात्रा में नशा बरामद करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed