फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Chandigarh, four accused of cheating nine lakhs, double amount of the policy arrested

पॉलिसी के रुपये का दोगुना देने का झांसा देकर 9 लाख ठगने वाले

Wed, 24 Aug 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Chandigarh, four accused of cheating nine lakhs, double amount of the policy arrested
चंडीगढ़। साइबर सेल ने सेक्टर-19 निवासी एक व्यक्ति को पॉलिसी के दोगुना पैसे देने का झांसा देकर नौ लाख 24 हजार रुपये ठगने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों को 17 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। 18 अगस्त को गाजियाबाद के रहने वाले नोमन, नितिन (26) और दिल्ली के रहने वाले आशीष तिवारी (30) को अदालत में पेश किया। इनकी पूछताछ के बाद पुलिस ने चौथे आरोपी को मुर्थल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी 27 साल के सोनू श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से कई बैंक के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो साइबर सेल की टीम एक और धोखाधड़ी के मामले में छापा मार रही है। पुलिस जल्द एक और केस को सुलझा सकती है।
विज्ञापन

आरोपियों ने झांसा देने के लिए मुंबई के पते पर मंगवाए थे दस्तावेज
साइबर सेल थाना पुलिस ने सेक्टर-19 निवासी निर्मल सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने पीएनबी मेटलाइफ में इंश्योरेंस पॉलिसी करवा रखी थी। पॉलिसी करने के समय उसे कहा गया था कि पांच साल के बाद जितने भी पैसे जमा करवाएंगे उसके दोगुना पैसे मिलेंगे। सात साल तक पैसे जमा करवाने के बाद जब उन्होंने पॉलिसी वापस लेनी चाही तो उन्हें बताया गया कि आपकी रकम पांच लाख 50 हजार रुपये के करीब बन रही है। पीड़ित के अनुसार वह इस पॉलिसी के करीब सात लाख रुपये जमा करवा चुके थे। उन्होंने अपनी रकम लेने के लिए पीएनबी मेटलाइफ में बात की। इसके बाद जून 2022 में नीतिन शर्मा नाम के शख्स की कॉल आई। उसने खुद को पीएनबी मेटलाइफ का कर्मचारी बताया। आरोपी ने कहा कि उनकी पॉलिसी का जो विवाद चल रहा है उस मामले को वह देख रहे हैं। इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया। इसके बाद ठग ने निर्मल सिंह को मुंबई के पते पर आईडी प्रूफ, आधार कार्ड और दो फोटो कोरियर के माध्यम से भेजने के लिए कहा। निर्मल ने दस्तावेज भेज दिए। ठग ने कहा कि उसे खुद उनका केस लड़ना पड़ेगा। इसके लिए कंपनी में पहले पैसे जमा करवाने पड़ेंगे तभी सात लाख के 14 लाख रुपये मिल पाएंगे। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के बताए हुए बैंक खाते में पांच बारी में 9 लाख 24 हजार रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed