{"_id":"635d85b1daa43404bb3a8896","slug":"chandigarh-ch-01-cm0001-auctioned-for-rs-18-19-lakh-vechicle-chandigarh-news-pkl466751417","type":"story","status":"publish","title_hn":"18.19 लाख रुपये में नीलाम हुआ 0001 नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18.19 लाख रुपये में नीलाम हुआ 0001 नंबर
विज्ञापन
चंडीगढ़। रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने शनिवार को नई सीरीज सीएच 01-सीएम के साथ ही पुरानी सीरीज के बचे हुए फैंसी नंबरों की नीलामी की। विभाग को 466 फैंसी नंबरों की नीलामी से 2.12 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।
नीलामी में सीएच 01-सीएम 0001 नंबर आरक्षित मूल्य 50 हजार के मुकाबले सबसे अधिक 18.19 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा 0009 नंबर आरक्षित मूल्य 30 हजार के मुकाबले 7.65 लाख रुपये में बिका। वहीं 0007 नंबर 7.50 लाख, 0003 नंबर 7.02 लाख, 0006 नंबर 5.84 लाख, 0005 नंबर 5.55 लाख, 0002 नंबर 4.11 लाख, 0077 नंबर 3.96 लाख, 0008 नंबर 3 लाख व 0013 नंबर 2.91 लाख रुपये में नीलाम हुआ।
इस बार विभाग पुरानी सीरीज के बचे हुए नंबरों की भी नीलामी करने में सफल रहा। इनमें सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीएच, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01 बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर शामिल रहे। जो नंबर रह गए हैं, उन्हें दोबारा नीलामी में रखा जाएगा। पिछली बार सीएच01-सीएल सीरीज के नंबरों की नीलामी में भी विभाग को 1.55 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 13.58 लाख रुपये में नीलाम हुआ था।